पंचायती राज मंत्री, मंडलायुक्त सहित अतिथियों ने पौधारोपण कर दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश
गाजीपुर। ‘एक पेड़ मॉ के नाम‘ वृक्षारोपण महाअभियान के अंतर्गत नवीन स्टेडियम पुलिस लाईन गाजीपुर में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री, पंचायती राज तथा अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग उत्तर प्रदेश सरकार ओमप्रकाश राजभर एंव नामित नोडल अधिकारी/आयुक्त वाराणसी मण्डल एस. राजलिंगम तथा उपस्थित विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान राजकीय बालिका इण्टर कालेज की छात्राओ द्वारा सरस्वती वन्दना एवं स्वागतगीत, गंधर्व म्युजिक की टीम, गायक राकेश कुमार द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम व सल्टूराम एण्ड टीम द्वारा धोबियां नृत्य की प्रस्तुति दी गयी जो सराहनीय रहा। मुख्य अतिथि ओम प्रकाश राजभर,सांसद राज्य सभा डॉ.संगीता बलवन्त, विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, अध्यक्ष जिला पंचायत सपना सिंह विधायक जखनियां बेदी राम, अध्यक्ष नगर पालिका सरिता अग्रवाल, जिलाध्यक्ष भाजपा ओम प्रकाश राय, जिलाध्यक्ष सुभासपा सुरेन्द्र राजभर, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य व अन्य लोगों द्वारा विधि विधान एवं मंत्रोचारण के साथ लगभग 300 पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा पूरे उत्तर प्रदेश में 37 करोड़ वृहद वृक्षारोपण का लक्ष्य रखा गया है, जिसे पूरा करना हमारा कर्तव्य है। इसी क्रम में जनपद गाजीपुर में कुल 43 लाख 64 हजार 100 पौधरोपण किया जा रहा है। उन्होने वृक्षारोपण महाअभियान की मॉनिटरिंग के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आयुक्त वाराणसी मण्डल एस राजलिंगम को धन्यवाद दिया। उन्होने कहा कि जीवन एक शब्द है जो कि दो शब्द से मिलकर बना है जी और वन, अगर जीना है तो वन लगाना पड़ेगा। वहीं वर्षा के लिए पर्यावरण अतिआवश्य है जिसके लिए पेड़ लगाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अंदर वृक्षारोपण अति आवश्यक है क्योंकि वनों एवं पेड़ पौधों से जड़ी बूटियां, औषधियां, फल, फूल प्राप्त होते है तथा इसका लाभ आमजन एवं पशु पक्षियो को भी प्राप्त होता है। उन्होंने लोगो से ज्यादातर औषधीय वृक्ष लगाने का आह्वान किया। आयुक्त वाराणसी मण्डल वाराणसी एस.राजलिंगम ने अपने सम्बोधन में उपस्थित छात्रों को पेड़ लगाने के फायदे बताते हुए कहा कि एक पेड़ दिन भर में 2 से 4 लोगों की ऑक्सीजन की आवश्यकता को पूरा करता है। आज जितनी तेजी से पेड़ों की कटाई हो रही है। आने वाले पीढियो के लिए बहुत बड़ी चुनौती होगी। हमारा दायित्व है कि पृथ्वी हमे जिस स्वरूप मे मिला था तो उसी स्थिति मे आने वाले पीढियो को दें। हमें पूरी जागरूकता के साथ पर्यावरण को बचाने में अपना अहम योगदान दें। सांसद राज्य सभा डा. संगीता बलवन्त ने कहा कि सदियो से पेड़ पौधों के सानिध्य में हम अपना जीवन यापन करते चले आ रहे हैं। आज उसको बचाने की मुहीम चलाई जा रही है। यह वही धरती है जहां ऋषि मुनि पेड़ पौधों के नीचे ही वेद पुराण की रचना की है, तपस्या की है। वृक्षो से हम इस तरह से जुड़े हुए है कि हमारा धार्मिक, सामाजिक, आर्थिक सबकुछ इस पर्यावरण पर आधारित है। वृक्ष रहेग तो जल रहेगा, जल रहेगा तभी अन्न की पैदावार होगी जिसे हम ग्रहण कर जीवन रह सकेंगे। विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल व विधायक जखनियां बेदी राम, ने बिगड़ते पर्यावरण को बचाने के लिए सरकार वृहत पौधारोपण कराकर प्रकृति संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। विधायक प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी ने बताया कि जनपद में 7931 चयनित स्थलों पर पॉच सबसे बडे लक्ष्य वाले विभाग जिसमे वन विभाग 1050000, ग्राम्य विकास 2130000, राजस्व विभाग कृषि विभाग 571300, उद्यान 221000, पर्यावरण 151000 के अतिरिक्त नगर विकास 23000, रेशम विभाग 23000, उच्च शिक्षा 19000, लोक निर्माण 11000, स्वास्थ्य विभाग 10000, उद्योग विभाग 17000,सहकारिता विभाग 7980, पशुपालन विभाग 7000, रक्षा विभाग 4000, प्राविधिक शिक्षा 5000, उर्जा विभाग 5320, माध्यमिक शिक्षा 11000, बेसिक शिक्षा 21700, श्रम विभाग 3000, नमामि गंगे एव ग्रामीण जलापूर्ती 12000, गृह विभाग 7000 ओरियन्टल इन्स्ट्रक्चर प्रा0लि0 53800, लक्ष्य निर्धारित किया गया था जिसके सापेक्ष पौधरोपण किया गया। उन्होने बताया कि वन विभाग द्वारा गंगा व उसकी सहायक नदियों के 10 किमी के अन्दर 661601 पौध रोपित किये जायेगे। इसके साथ ही सहजन भण्डारा कार्यक्रम मे 294 प्रधानमंत्री आवास योजना एवं 2605 मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों मे 2-2 सहजन के पौध का वितरण किया जा रहा है ।
मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने पौधरोपण प्रतिशत बढ़ाने का आग्रह किया। उन्होने उपस्थित मुख्य अतिथि, मुण्डलायुक्त वाराणसी मण्डल, विशिष्ट अतिथियों, आगन्तुकों ,स्कूली छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन दुर्गेश सिंह ने किया। कार्यक्रम में ,अपर जिलाधिकारी दिनेश कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, परियोजना निदेशक राजेश यादव, उपजिलाधिकारी सदर मनोज पाठक, अन्य अधिकारी/कर्मचारी के अतिरिक्त विभिन्न विद्यालयो के छात्र-छात्राए, एन सी सी, भारत स्काउट गाइड, एन एस एस एवं आम जनमानस उपस्थित रहे एवं सभी ने परिसर मे पौधरोपण किया। इसी क्रम में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत प्राचार्य प्रो. दिवाकर सिंह के संरक्षकत्व में बुधवार को पीजी कॉलेज मलिकपुर में पौधारोपण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। डॉ. शिव प्रताप यादव के संयोजन में महाविद्यालय परिसर एवं महाविद्यालयीय भूमि में पौधारोपण का कार्य जियो टैगिंग फोटोग्राफ के साथ सम्पन्न कराया गया। अभियान के संयोजक डॉ. शिव प्रताप यादव (का. प्राचार्य) ने कहा कि “माँ की ममता और पेड़ की छाया दोनों जीवन के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण हैं। माँ की तरह पेड़ भी बिना कुछ मांगे बहुत कुछ निःस्वार्थ भाव से देते हैं। इस अभियान में महाविद्यालय के कर्मचारी और एनसीसी के कैडेट्स ने पौधारोपण कर उनको संरक्षित करने की बात कही। इस अवसर पर प्रवीण कुमार, श्रीमती सुमन सिंह, आशीष कुमार सिंह, अखिलेश यादव, संजय, उमा यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।
Views: 126








