जिले में दौड़ी पुलिसिया तबादला एक्सप्रेस 

दस उपनिरीक्षकों व पांच मुख्य आरक्षियों को मिली नवीन तैनाती 


गाजीपुर। जनपदीय स्थापना बोर्ड की बैठक में लिये गये निर्णय के उपरान्त पुलिस अधीक्षक डा ईरज राजा ने विभाग के दस उपनिरीक्षकों  तथा पांच मुख्य आरक्षियों को स्थानान्तरित करते हुए उन्हें नवीन तैनाती दी है। उन्होंने स्थानांतरित किए गए लोगों से तत्काल आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया है।

       पुलिस अधीक्षक डा ईरज राजा द्वारा जारी सूची के अनुसार, उपनिरीक्षक राकेश कुमार शर्मा चौकी प्रभारी भड़सर थाना बिरनों से चौकी प्रभारी बारा थाना गहमर, उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार मिश्रा चौकी प्रभारी धन्नीपुर थाना भुड़कुड़ा से चौकी प्रभारी जलालाबाद थाना दुल्लहपुर, उपनिरीक्षक संजय सिंह चौकी प्रभारी जलालाबाद थाना दुल्लहपुर से मीडिया सेल, उपनिरीक्षक कौशलेश कुमार शर्मा चौकी प्रभारी गोरारी थाना सैदपुर से चौकी प्रभारी मटेहू थाना मरदह, उपनिरीक्षक रमेश चौकी प्रभारी देवरिया थाना जमानियां से चौकी प्रभारी रजादी हाईवे थाना नन्दगंज, उपनिरीक्षक सुनील कुमार शुक्ला चौकी प्रभारी कामाख्या थाना गहमर से चौकी प्रभारी भड़सर, थाना बिरनों, उपनिरीक्षक रविन्द्र कुमार चौकी प्रभारी बुजुर्गा थाना कोतवाली से थाना भुड़कुड़ा, उपनिरीक्षक डॉ. सत्येन्द्र कुमार चौकी प्रभारी मटेहूं थाना मरदह से पुलिस लाइन, महिला उपनिरीक्षक पल्लवी सिंह चौकी प्रभारी महिला रिपोर्टिंग थाना कासिमाबाद से चौकी प्रभारी बुजुर्गा थाना कोतवाली तथा उपनिरीक्षक राम प्रवेश यादव चौकी प्रभारी सदर अस्पताल थाना कोतवाली से थाना बिरनों के पद पर भेजा गया है। इसी क्रम में मुख्य आरक्षी रमेश चन्द्र थाना रेवतीपुर से चौकी प्रभारी सदर अस्पताल थाना कोतवाली, मुख्य आरक्षी सुधीर कुमार राय थाना जंगीपुर से चौकी प्रभारी धन्नीपुर थाना भुड़कुड़ा, मुख्य आरक्षी पवन कुमार पाल थाना मरदह से चौकी प्रभारी गोरारी थाना सैदपुर, मुख्य आरक्षी शिव कुमार यादव थाना सैदपुर से चौकी प्रभारी कामाख्या थाना गहमर और मुख्य आरक्षी विकास कुमार थाना गहमर से चौकी प्रभारी देवरिया थाना जमानियां के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

Views: 352


Leave a Reply