लावारिस मिनी मालवाहक को पुलिस ने कब्जे में लिया
पंजीकृत नम्बर के आधार पर उसके मालिक का पता लगाने में जूटी पुलिस
गाजीपुर। पेट्रोल पंप पर महिनों से लावारिस खडे मिनी मालवाहक को आखिरकार पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।
। उल्लेखनीय है कि वाराणसी गाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुंवरपुर के समीप परम ज्योति पेट्रोल पंप पर करीब एक महिने से एक मिनी मालवाहक लावारिश हालत में खड़ी रही। उस पर लगे नम्बर प्लेट पर उसका नम्बर बी आर 03 जीए 4044 अंकित है। पंजीकरण नंबर से गाड़ी बिहार राज्य की बताई गयी है। इस लावारिश मालवाहक के बारे ज्योति पेट्रोल पंप के प्रबन्धन द्वारा नंदगंज थाने पर कई बार सूचना देने के बाद पुलिस गाड़ी को थाने लाकर लावारिश दाखिल करके गाड़ी मालिक का पता लगा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुंवरपुर के पास ज्योति पेट्रोल पम्प पर एक मिनी मालवाहक काफी दिनों तक लावारिश खड़ी रही। कई दिनों से लावारिश मिनी मालवाहक देखकर पेट्रोल पम्प प्रबन्धन द्वारा नन्दगंज पुलिस को कई बार जानकारी दी गयी थी। वहां पर कार्यरत एक कर्मी ने बताया नंदगंज पुलिस को पेट्रोल पम्प के पास एक लावारिश मिनी मालवाहक को लावारिश खड़ी होने की सूचना दी गयी। पेट्रोल पम्प कर्मचारी के अनुसार इस पेट्रोल पंप के पास एक महिने से ऊपर से एक मिनी मालवाहक लावारिश खड़ी रही। नन्दगंज पुलिस को कई बार सूचना देने के बाद आखिरकार पुलिस की तंद्रा अब टूटी है। पुलिस उस लावारिश मिनी मालवाहक को उठवाकर थाने ले गयी है। उस लावारिश मिनी मालवाहक पर लगे नम्बर प्लेट पर अंकित नम्बर से पता चलता है कि यह गाड़ी बिहार राज्य की है। महिनों से ऊपर बीतने के बाद भी कोई उस मालवाहक गाड़ी की खोजबीन करने नहीं आया, तब पुलिस ने उस लावारिश गाड़ी को थाने लाकर लावारिश दाखिल कर छानबीन कर रही है।
वह गाड़ी किसकी है, कौन मालिक है और किन परिस्थितियों में पेट्रोल पम्प पर खड़ी की गयी, इनका जबाब तो पुलिस के छानबीन के बाद ही मिलेगा। वैसे थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता ने इस सम्बन्ध में बताया कि मिली सूचना पर मिनी मालवाहक गाड़ी को थाने लाकर लावारिश दाखिल कर दिया गया है। उस लावारिश मालवाहक गाड़ी के मालिक का पता लगाया जा रहा है।
Views: 136









