नहर पुलिया से टकराई बाइक, दो युवकों की हुई मौत

गाजीपुर। बरेसर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांधीनगर बाराचवर मार्ग स्थित कंधौरा कला (उजरा ) गांव के पास रात्रि करीब दस बजे एक मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की नहर पर बनी पुलिया से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना की जानकारी ग्रामीणों ने सुबह करीमुद्दीनपुर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नहर में गिरे दो युवकों को पानी से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई जहां डाक्टरों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। वहीं करीमुद्दीनपुरपुलिस ने बताया कि यह घटना बरेसर थाना क्षेत्र की है। हमारी टीम मौके पर है और इस घटना की सूचना बरेसर थाना प्रभारी को दे दी गई है।


         मिली जानकारी के अनुसार, भांवरकोल थाना क्षेत्र अंतर्गत टोडरपुर गांव निवासी मोनू भारती उम्र 27 वर्ष पुत्र अच्छेलाल राम अपने दोस्तों के साथ कासिमाबाद बारात में गया हुआ था। जहां भोजन करने के बाद अपने  दोस्त धनु भारती के साथ वापस घर के लिए चल दिया। कासिमाबाद से वह बाराचवर गांधीनगर मार्ग स्थित कंधौरा कला के पास नहर पर बने पुलिया से टकरा कर दोनों घायल हो नहर में जाकर गिर गये और रात भर उसी स्थिति में पड़े रहे।

     वहीं पुलिस ने मृतको के मोबाइल से पहचान कर उनके परिजनों को घटना की सूचना दी। वहीं बरेसर पुलिस को दोनों युवकों के शव सौंप दिया गया। वहीं चौकी प्रभारी ओमप्रकाश यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा जायेगा।

Views: 54


Leave a Reply