हमारी कार्यक्षमता को प्रभावित करता है मानसिक स्वास्थ्य

गोरखपुर। मानसिक स्वास्थ्य के विभिन्न उपागम एवं दिव्यांगता पुनर्वास विषय पर एक दिवसीय जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को सीआरसी में किया गया। 


       बीआरडी मेडिकल कॉलेज के बायोकेमेस्ट्री विभाग के प्रोफेसर डॉ राजकुमार ने बतौर मुख्य वक्ता कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य हम सभी के लिए बहुत आवश्यक है। उसके लिए हमें प्रसन्नचित होकर  रहना चाहिए। अपने अध्यक्षीय  उद्बोधन में सीआरसी गोरखपुर के निदेशक जितेंद्र यादव ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य हमारी कार्य क्षमता को बढ़ाता है। इस बात को दृष्टिगत रखते हुए यह कार्यक्रम महीने में कम से कम दो बार आयोजित किया जाएगा। जिसमें सीआरसी गोरखपुर के मानव संसाधन विकास के छात्र और सभी स्टाफ सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम का समन्वय  नैदानिक मनोविज्ञान विभाग के  सहायक प्राध्यापक राजेश कुमार ने किया।  धन्यवाद ज्ञापन अरविंद कुमार पांडेय ने किया। 

          इसी क्रम में एक अन्य कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों के विकास में विकासात्मक चिकित्सक की भूमिका विषय पर एक ऑनलाइन वेबीनार का भी आयोजन किया गया। वेबीनार को सीआरसी गोरखपुर के विकासात्मक चिकित्सक संजय प्रताप ने संबोधित करते हुए विकास के प्रतिमानों पर बल दिया तथा अभिभावकों को सलाह दी कि यदि उनके बच्चे में विकास विलंबित है तो उनको अविलम्ब नजदीकी पुनर्वास केंद्र पर संपर्क करना चाहिए। कार्यक्रम का समन्वय राजेश कुमार यादव और नागेन्द्र पांडेय ने किया। 

Views: 104

Advertisements

Leave a Reply