काशी दास पूजन, चार लोगों ने तोड़ा दम तो तीन लोग लड़ रहे जिन्दगी की जंग

मंडप के बांस के हाईटेंशन विद्युत तार के छूने से हुआ हादसा 


गाजीपुर। कशीदास बाबा की पूजा से पहले हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आकर जहां चार लोगों की मौत हो गई तो वहीं अन्य तीन लोगों की चिकित्सा जारी है।

      यह दर्दनाक हादसा जिले के मरदह थाना क्षेत्र के नरवरपुर गांव में बुधवार की सुबह हुआ। काशी दास बाबा की पूजा कराने वाले मशहूर सुरेन्द्र पंथी के यहां ही काशी दास बाबा की पूजा का भव्य आयोजन किया गया था जिसमें हजारों लोगों को आमंत्रित किया गया था। दुर्घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। गांव में मचे करुण क्रन्दन से पूरा क्षेत्र गमगीन हो गया।

    बताया गया कि गांव में काशीदास बाबा के पूजन के वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। हंसी खुशी के माहौल में कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर चल रही थी। पूजन के लिए मंडप तैयार करते समय लम्बे हरे बांस का उपरी शिरा, उपर से गुजरते 33 हजार वोल्ट के हाईटेंशन विद्युत तार से छू गया। इससे पूजा की खुशियां एक ही पल में मातम में बदल गईं। तेज विद्युत करंट की चपेट में आने से चार लोगों ने दम तोड दिया जबकि तीन लोग बुरी तरह झुलस गये। आनन फानन में सभी लोगों को लेकर वहां मौजूद लोग मऊ फातिमा अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं झुलसे लोगों अभिरिक यादव (16वर्ष), संतोष यादव (32वर्ष) व जितेंद्र यादव (30वर्ष) का इलाज फातिमा अस्पताल में जारी रहा। इस हादसा में जान गंवाने वालों में अम्बेडकरनगर के टांडा थाना में तैनात रविन्द्र यादव उर्फ कल्लू यादव, काशी दास पूजा के लिए ही घर  आये थे‌। उनके साथ उनके सगे भाई गोरख यादव सहित  छोटेलाल यादव (35वर्ष)) तथा अमन यादव (19वर्ष) की दुखद मौत से सारा गांव मर्माहत रहा

    दुर्घटना की सूचना मिलते ही मरदह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की तहकीकात में लगी हुई है। गांव से एक साथ चार लोगों का शव निकलते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया और घरों से रोने की आवाज़ आ रही है।

Views: 458

Advertisements

Leave a Reply