गो तस्कर दौराने मुठभेड़ घायलावस्था में गिरफ्तार, पांच गोवंश बरामद
गाजीपुर। थाना गहमर व थाना रेवतीपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा शातिर गो तस्कर को दौराने मुठभेड़ घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने उसके कब्जे से देशी तमंचा .315 बोर, एक खोखा कारतूस व पाऐ गोवंश मय पिकअप वाहन बरामद करने में सफल रही।
बताया गया कि 20/21 मई की रात अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जनपद में विभिन्न स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग पुलिस द्वारा की जा रही थी। इसी क्रम में थानाध्यक्ष रेवतीपुर मय टीम नगसर तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे कि सामने से एक पिकअप वाहन आता दिखाई दिया। जब उसे पुलिस टीम द्वारा रोकने का इशारा किया गया तो वाहन चालक वाहन को पुलिस टीम पर चढ़ाने का प्रयास करते हुए गहमर चौंसा की तरफ भागने लगा। थानाध्यक्ष रेवतीपुर द्वारा जरिये आर टी सेट सूचना देते हुए घेराबंदी करने के लिए पिकअप का पीछा किया। उक्त सूचना पर प्रभारी निरीक्षक गहमर द्वारा भीउक्त वाहन को पकड़ने के लिए घेराबंदी की गई। करहिया मोड़ के पास सामने से खुद को घिरा देख बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर देशी तमंचे से फायर किया गया। इस पर पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ संतुलित जवाबी फायर किया गया तो एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लगीतथा दूसरे बदमाश को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार घायल अभियुक्त इरशाद पुत्र जुमराती निवासी ताजपुर कुर्रा थाना दिलदारनगर जनपद गाजीपुर को प्राथमिक उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भदौरा भेजा गया। दूसरा गिरफ्तार व्यक्ति असगर पुत्र रविऊवल अंसारी ग्राम ताजपुर कुर्रा थाना दिलदारनगर जनपद रहा।
Views: 168








