रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से चौकीदार की मौत
गाज़ीपुर। सादात क्षेत्र के कृष्ण सुदामा कालेज मरदापुर के चौकीदार अनिल कुशवाहा की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह समीपवर्ती गांव दौलतनगर ख़ुटहीं के निवासी थे।
परिजनों ने बताया कि अनिल कृष्ण सुदामा कालेज मरदापुर में चौकीदार थे। वे प्रतिदिन की भांति शुक्रवार की देर शाम घर से कालेज के लिए निकले थे। संभावना जतायी गयी कि गांव के पश्चिम तरफ रेलवे लाइन पार कर कालेज जाते समय किसी ट्रेन की जद में आ गये होंगे जिससे उनकी मौत हो गई होगी। उनका शव रात भर रेलवे ट्रैक पर पड़ा रहा। ग्रामीणों ने सुबह शव को देखकर परिजनों व पुलिस को सूचना दिया। दुर्घटना की सूचना मिलने पर शादियाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
Views: 15
Advertisements







