श्री महादेव फ़ीलिंग स्टेशन उद्घाटित
गाज़ीपुर। नन्दगंज क्षेत्र के सिहोरी शादियाबाद मार्ग पर महादेव फ़ीलिंग स्टेशन का उद्घाटन जॉइंट मजिस्ट्रेट रामेश्वर सुधाकर एवं सदर विधायक जैकिशन साहू ने किया। पंप संचालक स्वामी मनोज जायसवाल ने बताया कि इस क्षेत्र में पेट्रोल पम्प की बहुत आवश्यकता थी। पम्प खुलने से यहां की जनता को सीधा लाभ मिलेगा। उनको पेट्रोल के लिए दूर नहीं जाना होगा। यहां से अन्य सारी स्कीम भी पम्प पर दी जाएगी, जिसका लाभ सीधे जनता को मिलेगा। इस मौक़े पर मार्कण्डेय सिंह अध्यक्ष ग़ाज़ीपुर पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन, तहसीलदार देवेन्द्र यादव, नायब तहसीलदार विजयकांत पांडेय, नायब तहसीलदार विक्रम यादव, अंकुर वर्मा, अमित श्रीवास्तव, अभिषेक गुप्ता (एरिया मैनेजर, वाराणसी) संदीप दुबे (मेंटेनेंस इंजीनियर), जयप्रकाश यदाव, प्रदीप जायसवाल, रिक्की, अहमद नवाज़, अमित यादव सुभाष जायसवाल, आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विनीत जायसवाल (राजपति फ़ीलिंग स्टेशन सैदपुर एवं कोषाध्यक्ष-इण्डियन पेट्रोल सप्लाई) ने किया। धन्यवाद ज्ञापन पंप संचालक मनोज जायसवाल ने किया।
Views: 106