नशेड़ी ने रखा था रेलवे लाइन पर लकड़ी
गाजीपुर। रेलवे लाइन पर लकड़ी का बोटा रखने वाले अभियुक्त को सदर कोतवाली व रेलवे पुलिस बल तथा राजकीय रेलवे पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा बुधवार को लकडी के एक बोटा के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम ने उसके कब्जे से लकड़ी का बोटा व एक चिलम बरामद की।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 16.9.2024 को गाडी संख्या 12561 अप स्वतत्रंता सेनानी एक्सप्रेस गाजीपुर घाट रेलवे स्टेशन से गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन के लिए आ रही थी कि जमानियाँ रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे किलोमीटर सं. 126/31-33 के मध्य गाड़ी के चालक द्वारा गार्ड रेल व रनिंग रेल लाईन के मध्य एक लकडी का टुकडा खडे अवस्था मे देख इमरजेन्सी ब्रेक लगाया। उसके बाद भी उक्त लकडी के टुकडा इंजन मे फँसकर रगड़ खाते हुए करीब 400 मीटर आगे तक चले जाने तक चला गया। इस सम्बन्ध में निशान्त कुमार सिंह पुत्र कन्हैया लाल सिंह (जेई/ पीवे/ गाजीपुर सिटी )की तहरीर पर रेलवे एक्ट 1989 बनाम अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था।
रेलवे लाइन पर लकड़ी रखकर ट्रेन को दुर्घटनाग्रस्त करने की अटकलें लोगों द्वारा कही जा रही थी। संयुक्त पुलिस टीम घटना को अंजाम देने वालों की सुरागरसी में लगी हुई थी और उसने 18 सितम्बर को जमानियाँ रजागंज रोड रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे से आशीष गुप्ता पुत्र कालिका प्रसाद गुप्ता निवासी सुहवल थाना सुहवल जनपद गाजीपुर उम्र करीब 42 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त आशीष गुप्ता द्वारा बताया गया कि मेरी पत्नी मुझे छोड़ कर बच्चो के साथ चार वर्ष से अपने मायके में रह रही है। वह मेरी कोई बात नही सुन रही है और मैं इधर उधर घूम फिर कर नशा करके अपना जीवन व्यतीत कर रहा हूँ । अक्सर मैं नशा करने के लिए एकान्त स्थान होने के कारण पुल के नीचे ही आता हूँ , क्योकि अन्य जगह जाने पर लोग चोर-चोर कहकर दौड़ा लेते हैं। मै दिनांक 16.09.24 को भी रात्रि में यही पुल के नीचे आया था और रेलवे ट्रैक पर लकड़ी रखकर बैठा था लेकिन मुझे याद नही है कि मै उस लकड़ी को यहां से लेकर गया था कि नहीं। यह पूछने पर की लकड़ी कहां से और क्यूँ लेकर आते हो तो बताया कि पुल के उपर रोड पर लकड़ियाँ पड़ी हैं, उसी में से एक लकड़ी मै पुल के नीचे आने पर उठा लेता हूँ कि किसी कीड़ा मकौड़ा के आने पर मैं उसको मार सकूँ। उस दिन भी मैं लकड़ी का एक टुकड़ा लिया हुआ था, वापसी में मैं लह लेगया या नहीं यह याद नहीं है। यह पूछने पर कि तुम्हारे इस लकड़ी फन्टा के कारण स्वतंन्त्रता सेनानी ट्रेन का इंजन फेल हो गया था तो बताया कि मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गयी है। अब भविष्य में ऐसी गलती नही होगी।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय के सुपुर्द किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर मय टीम,रेलवे पुलिस बल मय टीम जनपद गाजीपुर व राजकीय रेलवे पुलिस मय टीम जनपद गाजीपुर शामिल रहीं।
Views: 11







