अवशिष्ट कचरा प्रबंधन और प्रदूषण पर सेमीनार सम्पन्न 

गाजीपुर। श्रीमहंत शिवदास उदासीन (समता) इंटर कॉलेज सादात में शुक्रवार को, ठोस अवशिष्ट कचरा प्रबंधन और प्रदूषण को लेकर एनसीसी 6/89 बटालियन द्वारा सेमिनार का आयोजन सम्पन्न हुआ।


         वक्ताओं ने कचरा प्रबंधन पर एनसीसी कैडेटों व छात्र-छात्राओं को विस्तार से जानकारी देकर सामाजिक चेतना का संचार लाने हेतु प्रेरित किया। विद्यालय के प्रबंधक इंजीनियर सभाजीत सिंह ने खुले में कचरा जलाने से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए कहा कि दैनिक कचरे का सही प्रबंधन करके पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाया जा सकता है। पपेड़ की पत्तियों का उपयोग खाद बनाकर किया जा सकता है। प्लास्टिक एवं अन्य न गलने वाली वस्तुओं को ठीक से प्रबंधन के लिए सामान्य कचरे से अलग रखना चाहिए। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सुभाष यादव, डॉ. अनुराग, एएनओ कैप्टन सर्वेश यादव, प्रवक्ता वंशनारायण यादव, कैलाश यादव, अनिल यादव, अशोक यादव, शुभम सिंह आदि ने कहा कि कचरा प्रबंधन के प्रति समाज अगर जागरूक होकर अपनी भागीदारी का निर्वाह करेगा तो स्वास्थ्य की दृष्टि से लाभदायक होगा। इस दौरान समता इंटर कालेज और बापू इंटर कालेज के एनसीसी कैडेट्स और छात्र, छात्राएं उपस्थित रहे।

   

Views: 6

Advertisements

Leave a Reply