परिवार परामर्श केंद्र की मध्यस्थता से छह परिवार की कराई विदाई 

गाज़ीपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में रविवार  को कार्यालय महिला सहायता प्रकोष्ठ/परिवार परामर्श केंद्र में पति-पत्नी के विवाद से संबंधित कुल 23 प्रकरण को सुना गया। इसमे काफी समय से विवादित चल रहे आधा दर्जन प्रकरण में दोनों पक्षों को बैठा कर मध्यस्थता के माध्यम से बिना किसी दबाव के राजी खुशी से, विदाई कराई गई। एक प्रकरण में एक पक्ष अनुपस्थित होने के कारण अगली तिथि निर्धारित की गई। इन सभी प्रकरण के निस्तारण में विक्रमादित्य मिश्र, वीरेंद्र नाथ राम, सोनिया सिंह, महिला सहायता प्रकोष्ठ प्रभारी नीतू मिश्रा, उप निरीक्षक शशिधर मिश्रा, महिला मुख्य आरक्षी सुनीता गिरी, महिला आरक्षी संध्या महिला, आरक्षी रागिनी चौबे, आरक्षी शिव शंकर यादव, महिला होमगार्ड उर्मिला गिरी आदि लोग प्रमुख रहे।


 

Views: 9


Leave a Reply