तीन आरोपी चढ़े पुलिस के राडार पर
गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत कोतवाली सदर पुलिम टीम द्वारा भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं से सम्बन्धित मुकदमें में तीन अभिय़ुक्तों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की गयी।
बताया गया कि दिनांक 25.08.2024 को थाना कोतवाली सदर पर मारपीट का उपरोक्त मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। उस घटना मे संलिप्त तीन अभियुक्त आयुष सिंह पुत्र ओमप्रकाश सिंह निवासी शिवपूजन नगर कालोनी थाना कोतवाली सदर, सचिन सिह पुत्र जहान सिंह निवासी तेजपुरा थाना मरदह जनपद गाजीपुर हाल पता शिवपूजन नगर कालोनी तथा अभिजीत सिंह पुत्र विनोद सिंह निवासी खुटही दौलत नगर थाना शादियाबाद जनपद गाजीपुर हाल पता शिवपूजन नगर कालोनी थाना कोतवाली सदर गाजीपुर को एक सितम्बर को साई मन्दिर के पास से दोपहर समय गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी करने वाले पुलिस टीम में निरीक्षक दीन दयाल पाण्डेय, उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिंह, आरक्षी पंकज कुमार, शनि कुमार तथा संजय गौतम, थाना कोतवाली सदर जनपद गाजीपुर शामिल रहे।
Views: 12










