घुसखोरी पड़ी भारी, गयी थानेदारी

भ्रष्टाचार के खेल में नपे थानाध्यक्ष 

गाज़ीपुर। थानाध्यक्ष सादात उपनिरीक्षक आलोक त्रिपाठी व उपनिरीक्षक आफ़ताब, थाना सादात को गत 06 अप्रैल को भ्रष्टाचार के आरोप के कारण निर्वाचन आयोग की अनुमति के उपरांत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

      सदर कोतवाली क्षेत्र के चौकी प्रभारी गोराबाजार शैलेन्द्र पाण्डेय को थानाध्यक्ष सादात के पद पर नियुक्त किया गया है।

    उल्लेखनीय है कि एन्टी करप्शन टीम ने सादात थाने के उपनिरीक्षक आफताब अहमद को मंगलवार दो अप्रैल को अपरान्ह करीब दो बजे थाने के अंदर ही रिश्वत लेते रंगे हाथ हिरासत में ले लिया और अपने साथ बहरियाबाद थाने ले गयी। वहीं एंटी करप्शन टीम के प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने तहरीर देकर  गिरफ्तार उपनिरीक्षक के साथ ही थानाध्यक्ष सादात आलोक त्रिपाठी को भी आरोपी बनाया था।  तभी से थानाध्यक्ष भूमिगत हो गए थे।

    पुलिस विभाग द्वारा दोनों उपनिरीक्षकों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई हेतु निर्वाचन आयोग से अनुमति मांगी गयी थी,और अनुमति मिलने के उपरान्त दोनों लोगों के विरुद्ध निलम्बन की कार्रवाई की गयी।

Visits: 236

Leave a Reply