हत्यारिन अभियुक्ता गिरफ्तार

गाजीपुर। बुजुर्ग व्यक्ति के जननांग पर पर हमला कर उसकी हत्या करने वाली अभियुक्ता को रेवतीपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।


       अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत रेवतीपुर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्ता मीना देवी पत्नी अमीका राम निवासी ग्राम नवली थाना रेवतीपुर जनपद गाजीपुर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के सम्बन्ध में विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शहीर सिद्दीकी, मुख्य आरक्षी महेश प्रसाद, आरक्षी विनोद कुश तथा महिला आरक्षी पूजा यादव शामिल रहे।

Views: 8

Advertisements

Leave a Reply