पंचांग व राशिफल -18 अक्टूबर 2022

पंचांग व राशिफल -18 अक्टूबर 2022
पंचांग
विक्रमी संवत् 2079
शक सम्वत 1944
मास कार्तिक
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि अष्टमी 11:57 तक
नक्षत्र पुष्य 31:58 तक
करण कौवाला 11:57 तक,तैतिल 25:06 तक
वार मंगलवार
योग सिद्ध 16:42 तक
सूर्योदय 05:56
सूर्यास्त 17:26
चंद्रमा कर्क
राहुकाल 14:55 − 16:20
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:43 − 12:28

राशिफल
मेष
आज का दिन उत्तम है। वरिष्ठ परिजनों की सलाह लाभकारी होगी। नए भूमि या वाहन खरीदने की इच्छा हल्के प्रयास से पूरी हो सकती है। आज किसी तर्क वितर्क से दूर रहें, अन्यथा उसका प्रभाव आप पर हो सकता है। निजी मामले को लेकर तनाव में रहेंगे। आपको परिवार के सहयोग से काफी समस्याएं समाप्त हो सकती हैं।

वृष
आज किसी नये कार्य को आरंभ करने के लिए दिन शुभ है। मित्र से महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त होगी। सामाजिक कार्यों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी जिससे आपका मान सम्मान बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन का तनाव खत्म होगा और खुशी मिलेगी। अपनी सोच को सकारात्मक रखें। संतान के क्रियाकलापों से मन प्रफुल्लित रहेगा।

मिथुन
आज पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। अपने कार्य के प्रति समर्पित होकर निसंकोच भाव से आगे बढ़ने की आवश्यकता है। आपकी वाक्चातुर्य से आपको मान सम्मान की प्राप्ति होगी। अपना धन निवेश करनेवाले लोगों के लिए अच्छा है, इससे अच्छी बचत हो सकती है। वाणी की मधुरता से आपके बिगड़ते कार्य भी आसानी से पूरा हो सकेंगे।

कर्क
आज का दिन सामान्य फलकारक होगा राजनीतिक लोगों की छवि में निखार आयेगा।
किसी भी सौदा को पूरा करने से पूर्व उसके बारे मे अच्छी तरह से जांच कराकर ही उसे पूरा करें। आगे आने वाले तनाव को शान्ति से मिल बैठकर हल करना चाहिए। पुरानी गलतियों को दोहराने से बचना हितकर होगा। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें।

सिंह
आज लेनदेन के मामले में सावधानी रखें, किसी दूर क्षेत्र से शुभ समाचार प्राप्त होने के प्रबल योग हैं। अचानक यात्रा के योग बन सकते हैं। निवेश सोच समझकर ही करें। स्वास्थ्य पर ध्यान रखें और किसी से कर्ज लेने से बचें अन्यथा उसमें फंस सकते हैं।

कन्या
आज का दिन मिश्रित फलदायक है। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए प्रयास करेंगे,तो सफल रहेंगे। आपको अतिरिक्त मार्ग से आय प्राप्त हो सकती है। करियर की समस्त समस्या का समाधान होगा।
आपके प्रतिद्वंदी आपसे ईर्ष्या के चलते आपस में ही उलझकर नष्ट होंगे। अपने कर्तव्य के प्रति ईमानदारी बरतने की आवश्यकता है।

तुला
आज आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। सभी लोग आपकी सोच और सलाह को स्वीकार करेंगे फिर भी यदि कोई वरिष्ठ जन आपको सलाह दें,तो अहंकार छोड़ कर, उनका सम्मान करने से आपको लाभ मिलेगा। आपकी अधूरी योजना की पूर्ण होने से परंपरा में विश्वास हो जाएगा और आप कार्य क्षेत्र में भी वरिष्ठ जनों का सहयोग प्राप्त कर लेंगे।

वृश्चिक
आज का दिन उत्तम है। आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आपकी व्यापारिक योजनाएं फलीभूत हो सकती हैं, इससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का लाभकारी मौका मिल सकता है।उससे आपको अच्छी सूचना मिल सकती है। मान सम्मान के अनुरूप कार्य करने से आपको
फायदा होगा।

धनु
आज का दिन सामान्य रहेगा। आपके पुराने न्यायालयिक मामले फिर से सामने आ सकते हैं, जिससे आपको भागदौड़ करनी होगी। तनाव को स्वयं पर हावी न होने दें। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेष्ठ रहने की आवश्यकता है।अपनी सूझबूझ से ही कार्य करें। बहसबाजी से दूर रहें और श्रेष्ठ जनों को उचित सम्मान दें।

मकर
आज पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा और परिवार के मान सम्मान में वृद्धि होगी। नये लोगों से लाभकारी सम्बन्ध बनने से मन प्रफुल्लित रहेगा। औद्योगिक क्षेत्र में आगे बढ़ने से धन-धान्य में बढ़ोतरी से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मित्रों से आ रहा तनाव शीघ्र सुलझेगा। अपने आवश्यक कार्य को पूरे मनौयोग से पूरा करें अन्यथा वह परेशान कर सकता है।

कुंभ
आज का दिन सामान्य फलकारक होगा। आज आपको सावधान रहने की आवश्यकता है।लेनदेन से संबंधित मामला आपके लिए समस्या ला सकता सकता है। आप अपने खर्च पर नियंत्रण रखें अन्यथा धन की कमी से परेशानी हो सकती है। आपका समय सेवा कार्य में भी लगेगा। आप अपने स्वभाव में विनम्रता बनाए रखें और किसी लालच से बचें।

मीन
आज आप उत्साह से भरपूर रहेंगे। विद्यार्थियों को अच्छा परिणाम मिलने से उनका हौसला बुलंद होगा। आपका मनोबल बढ़ा रहेगा। कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियों का बोझ पड़ सकता है,
परन्तु आप उसे आसानी से निपटा लेंगे। अपने व्यवहार से सबको प्रभावित कर लेंगे। वरिष्ठ जनों की सलाह पर कार्य करें तो आपको काफी लाभ मिल सकता है।

Visits: 449

Leave a Reply