अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर, भाजपा ने देश का नाम किया है रोशन

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी मंडल जखनियाँ द्वितीय के कार्यसमिति की बैठक शिव मंदिर दुल्लहपुर पर संपन्न हुई।
बैठक को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए जिला मंत्री सुरेश बिंद ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज देश और प्रदेश में चारों तरफ खुशहाली है। छात्र, नौजवान सभी खुशहाल हैं। परन्तु कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा देश और प्रदेश को जलाने का प्रयास किया जा रहा है। यह राष्ट्र और समाज के लिए शुभ संकेत नहीं है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अनेक ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। इससे देश का विश्व में एक महत्वपूर्ण स्थान कायम हुआ है। माननीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश को महाशक्ति के रूप में उभरता देख लोग उज्जवल भविष्य के प्रति आशान्वित हैं। गुट निरपेक्ष देश की गरिमा क़ायम रखते हुए भारत अपनी ज्ञान गम्यता, सैनिक दक्षता और अपनी तकनीक विदेश नीति के बलबूते आज भी अपनी पहचान कायम किए हुए है। अपनी उदार नीति के चलते भारत जहां समय-समय पर पड़ोसी देशों का यथा उचित मदद करता है, वहीं देश की एकता अखंडता को ख़तरे में पड़ता देख नरम नीति को ताख पर भी रखने से परहेज़ नहीं करता।उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश प्रतिदिन विकास के मार्ग पर अग्रसर है। गुंडो, माफियाओं का अंत हो रहा है। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी को ध्यान में रखकर अनेक प्रकार का जीवन उपयोगी कार्य किया गया तथा वैक्सीन को हर घर-घर जन -जन तक पहुंचा कर प्रत्येक व्यक्ति को वैक्सीन डोज से जोड़ा गया। इससे लोग काफी सुरक्षित हैं। जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा ने कहा कि आज सोशल मीडिया का जमाना है।सोशल मीडिया के प्रयोग से सूचनाओं का आदान-प्रदान आसानी से हो जा रहा है। साथ ही अनेक प्रकार की समस्याओं का समाधान भी ऑनलाइन संभव हुआ है। जिसके चलते लोगों को अनावश्यक भाग दौड़ से मुक्ति मिली है। हर प्रकार की निर्गत कार्य योजनाओं की सही जानकारी घर बैठे गूगल के माध्यम से प्राप्त हो रही है जो बड़ी उपलब्धि है।
इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ आदरणीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं०दीन दयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर पुष्पार्चन से हुआ। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मनोज यादव, अनिल कुमार पांडेय, महामंत्री डॉ विजय तिवारी, चंदन राजभर, सरवन सिंह, रीना सिंह, जिला उपाध्यक्ष सरोज मिश्रा, बैजनाथ राम, रविंदर गौड़, अभिषेक चौबे, संजय दुबे, सुनील दुबे, हरकेश राजभर, गौरी शंकर पांडेय, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह, आशु सिंह, अमित पटेल,राम जी वर्मा, राम केर चौहान, भिखारी चौहान, सुरेश्वर चौहान, सरवन सिंह आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शशिकांत शर्मा और संचालन चंदन‌ राज भर ने किया ‌।

Visits: 137

Leave a Reply