अपराध निरोधक समिति ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

गाजीपुर। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 में जनपद के सभी नागरिक सात मार्च, 2022 को अधिक से अधिक मतदान कर जनपद का नाम प्रदेश में रोशन करें।
    उक्त विचार डा.एस.के.सिंह प्राचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय मलिकपूरा ने महाविद्यालय में उ.प्र. अपराध निरोधक समिति लखनऊ के तत्वावधान में आयोजित “मतदाता जागरूकता गोष्ठी” में व्यक्त किया। इसके साथ ही उन्होंने उपस्थित लोगों को मतदान करने की शपथ दिलाई।


      इससे पूर्व, लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु स्नातकोत्तर महाविद्यालय मलिकपूरा के छात्र छात्राओं ने मतदाता रैली निकाल कर क्षेत्रवासियों को मतदान के लिए जागरूक किया।
     गोष्ठी में प्रान्तीय सह सचिव मयंक कुमार सिंह  मतदान की उपयोगिता बताते हुए छात्र छात्राओं से स्वयं मतदान करने तथा दूसरों को मतदान के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया।
      जोनल उपाध्यक्ष डा.ए.के.राय ने कहा कि पहले राजा रानी के पेट से जन्म लेते थे परन्तु लोक तंत्र में राजा बनाने का कार्य जनता करती है इसलिए लोकतंत्र के महापर्व में समाज के सभी वर्गों के लोग अपनी अधिक से अधिक सहभागिता कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने का कार्य करें।
    कार्यक्रम में डा.दिनेश कुमार सिंह, अभिषेक सिंह, अभिषेक कुमार, प्रिंस कसौधन,चन्दन यादव, अनुज सिंह,शैलेंद्र सिंह, सुमन सिंह, दीपक कुमार, शिवम राय सहित सैकड़ों छात्र छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन डा.अजय चौहान ने किया।
    

Visits: 189

Leave a Reply