आपदा ! निसर्ग तूफान का आज लगेगा झटका

नई दिल्ली,03 जून 2020। वैश्विक महामारी कोरोना के संकट से जूझ रहे देशवासियों को संकट से बचाने में जूटी सरकार के सामने प्राकृतिक आपदाएं सुरसा के मुंह की भांति मुख फैलाये खड़ी हैं।
मई माह में ओडिशा और पश्चिम बंगाल में आये अम्फान नामक चक्रवाती तूफान ने वहां जमकर तबाही मचाया था। अभी उससे देश उबर भी नहीं पाया था कि अब “निसर्ग” नामक तूफान तबाही मचाने को आगे बढ़ रहा है।
निसर्ग चक्रवाती तूफान के आज शाम देश के पश्चिमी तट अर्थात महाराष्ट्र गुजरात के तट से टकराने की संभावना है।इसकी आशंका को देखते हुए सुरक्षा के लिए महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, दमन- दीव और दादरा नगर हवेली को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के विस्तृत होने से मिश्र चक्रवात के आज शाम तक उत्तर महाराष्ट्र और चर्च के गुजरात तटों पर पहुंचने का अनुमान लगाया गया है। मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि निसर्ग चक्रवात के बुधवार को शाम महाराष्ट्र उत्तरी तट से गुजरने का अनुमान है । उस समय 105 किलोमीटर प्रति घंटे या उससे भी अधिक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और दक्षिण गुजरात और तटीय महाराष्ट्र में भारी वर्षा हो सकती है। आज कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश ने दस्तक भी दे दी है। चक्रवात ‘‘निसर्ग’’ के कारण उत्पन्न परिस्थितियों से निपटने के लिए पश्चिम नौसेना कमान ने अपनी सभी टीमों को सतर्क कर दिया है। नौसेना ने पांच बाढ़ टीम और तीन गोताखोरों की टीम को मुंबई में तैयार रखा है। उन्होंने कहा कि ये टीम राहत एवं बचाव अभियानों के लिए प्रशिक्षित और सुसज्जित हैं, जो मुंबई के विभिन्न नौसेना क्षेत्रों में तैनात हैं और ये तेजी से बचाव कार्यों के लिए सक्षम हैं। इसी तरह की व्यवस्था करवार नौसेना क्षेत्र, गोवा नौसेना क्षेत्र के साथ ही गुजरात, दमन और दीव नौसेना क्षेत्रों में भी की गई है। भारतीय तटरक्षक बल ने वाणिज्यिक पोतों और मछुआरों से नजदीकी बंदरगाह लौटने की चेतावनी दी है। उन्होंने बताया कि अधिकांश लोग चेतावनी के मद्देनजर वापस हो रहे हैं।

Visits: 85

Leave a Reply