पंचाग व राशिफल – 27 जनवरी 2020

पंचाग व राशिफल – 27 जनवरी 2020

पंचांग    
विक्रमी संवत्   2076 
शक सम्वत 1941  
मास माघ  
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि तृतीया  32:22 तक
नक्षत्र शतभिषा 33:13 तक
करण  तैतिल
गारा 19:18 तक 32:22 तक
वार सोमवार  
योग  वरीघा  26:45 तक
सूर्योदय 07:15  
सूर्यास्त 17:51  
चन्द्रमा  कुंभ राशि में   
राहुकाल  सुबह 08:35 − 09:54
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:12 − 12:54

राशिफल
मेष 
भाग्य के भरोसे न बैठें, कर्म करें। व्यापारिक लाभ होगा। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। पारिवारिक वातावारण अनुकूल रहेगा। स्वास्थ पर ध्यान दें। संत दर्शन संभव।

वृषभ 
आज का दिन आपके लिए शुभ है। पुराने मित्रों से भेंट होगी। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। विवादों को टालें, पूंजी निवेश से लाभ होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ की चिंता रहेगी।

मिथुन
पुराने मामले सुलझ सकते हैं। परिवार में संपत्ति विवाद को लेकर विवाद संभव। आपके अपने आपको धोखा दे सकते हैं, सतर्क रहें। आकस्मिक धन लाभ संभव। व्यापार विस्तार की योजना टालें।

कर्क 
मानसिक शांति मिलेगी। कार्यस्थल पर बदलाव हो सकता है। व्यापारिक उन्नति मिलेगी। विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी। माता-पिता के स्वास्थ में लाभ होगा। स्वयं पर विश्वास करें, दूसरे की देखा-देखी न करें।

सिंह
कई दिनों से रुके कार्यों में गति आयेगी। विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है। हर किसी को अपने मन की बात न बताएं, नुकसान हो सकता है। मकान संबंधित समस्या का समाधान होगा।

कन्या 
कार्यस्थल पर अधिकारियों से मतभेद संभव। सुख सुविधा के सामान में धन खर्च होगा। पारिवारिक जनों का सहयोग मिलेगा। आपसी संबंधों में मधुरता आयेगी। न्याया पक्ष मजबूत होगा।

तुला 
मित्रों से विवाद की स्थिति बन सकती है। परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। नौकरी पेशा लोगों के लिए स्थानांतरण के तथा पारिवारिक यात्रा के योग है। व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य बाधित होंगे। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा।

वृश्चिक
विरोधी सक्रीय होंगे। योजना के अनुरूप कार्य न होने से मन खिन्न रहेगा। वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। आत्मविश्वास की कमी के चलते गलत फैसले ले सकते हैं।

धनु
नई उर्जा के साथ दिन की शुरुआत होगी। घरेलू काम काज में व्यस्त रहेंगे। कार्य स्थल पर नौकरों की समस्या बनी रहेगी। भूमी भवन में निवेश कर सकते हैं। यात्रा टालना उचित होगा।

मकर
स्वास्थ्य पर ध्यान दें। जिद्दी रवैये के कारण आपसी संबंधों में कटुता आयेगी। व्यर्थ के कार्यों में रूचि बढ़ेगी। बुरी संगत छोड़ दें। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ सकता है। समय के साथ सब ठीक हो जायेगा।

कुंभ
व्यापार विस्तार के लिए धन एकत्र करने में लगे रहेंगे। अतिथियों का आगमन दिनचर्या में बदलाव करेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है। नए वस्त्र आभूषण की प्राप्ति संभव है।

मीन 
कई दिनों से रूके कार्यों में गति आयेगी। पारिवारिक विवादों के चलते चिंतित रहेंगे। अपने विचारों को शुद्ध करें। व्यापारिक यात्रा हो सकती हे। सामाजिक कार्यों में सम्मिलित होंगे।

Visits: 75

Leave a Reply