पंचांग व राशिफल – 19 दिसम्बर 2019

पंचांग व राशिफल – 19 दिसम्बर 2019
पंचांग
तिथि
अष्टमी 21:22 तक
नक्षत्र उत्तर फाल्गुनी 22:29 तक
करण बालवा
पक्ष कृष्ण
वार गुरुवार
योग आयुष्मान 17:15 तक
विक्रमी संवत् 2076
शक सम्वत 1941 मास पौष
सूर्योदय 07:12
सूर्यास्त 17:23
चन्द्रमा कन्या राशि में

राहुकाल दोपहर 13:34 − 14:50

शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:57 − 12:38

राशिफल
मेष
भाग्योदय का समय है। अपनी पूरी मेहनत से अपने कार्य में लग जायें सफल होंगे। कार्यस्थल बार-बार हो रही मशीनरी के खराब होने से परेशान रहेंगे मशीनरी का स्थान परिवर्तन कर दें, समाधान हो जायगा।

वृषभ
परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। खानपान में ध्यान देने की जरूरत है। कई दिनों से आप के मन में किसी बात को लेकर दुविधा है। झूठ बोलकर आप स्वयं फंस सकते हैं। धन लाभ हो सकता है।

मिथुन
काम को टालना बंद करें और समय पर कार्य को करना सीखें। जल्दबाजी में लिए फैसले गलत साबित होंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। संतों का सानिध्य प्राप्त हो सकता है।

कर्क
बेहतर सफलता के लिए कार्य योजना में बदलाव लाएं। खुद के तोर तरीके को बदलें। परिवार में बहनों के विवाह की चिंता बनी रहेगी। कपास तेल और लोह व्यापार से जुड़े लोगों को नुकसान हो सकता है।

सिंह
केवल पैसा कमाने में ही न लगें, अपनी जरूरी जिम्मेदारी में पूरी करें। व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य आज भी पूर्ण नहीं हो पायेंगे। नौकरी में तबादले के योग बन रहे हैं। आर्थिक लाभ होगा।

कन्या
अपने व्यवहार में परिवर्तन लायें। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से विवाद हो सकता है। आजीवका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। मान कीर्ति में वृद्धि होगी।

तुला
व्यवसायिक नए अनुबंध हो सकते हैं। पारिवारिक यात्रा के योग हैं। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सम्मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नई तकनिकी के प्रयोग से लाभ होगा।

वृश्चिक
आत्मविश्वास और इष्टबल की मदद से सफलता मिलेगी। साझेदारी से लाभ होगा। मानसिकता बदलें और अच्छा सोचें। बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। अपने सपनों को साकार करने का समय आ गया है, पूरी मेहनत और लगन से अपने कार्य में लग जायें।

धनु
मन ही मन किसी बात से परेशान हैं, पूर्ण विचार और अपने विश्वसनीय जनों से विचार कर निर्णय लें। शत्रु सक्रीय होंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। पूर्व में किये निवेशों से लाभ होगा।

मकर
अपने कार्यक्षेत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें गुस्सा करने से कुछ हासिल नहीं होगा। बड़ों का अनुभव आप के लिए लाभप्रद रहेगा। अपने मन की बातें और व्यापारिक योजना हर किसी को न बतायें, नुकसान हो सकता है।

कुंभ
जोखिम के कार्यों से दूर रहें। किसी अजनबी पर भरोसा न करें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप के विरोधी आप को उलझाने की कोशिश कर रहे हैं, सतर्क रहें। धन संचय में सफल होंगे। संतान सुख की प्राप्ति होगी।

मीन
जीवन में कई उतार चढ़ाव आते हैं। आप इस तरह हताश होकर बैठ गए तो नुकसान आप के साथ कई लोगों का होगा। कारोबार में उन्नती के योग हैं। कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा। न्याय पक्ष मजबुत होगा।

Visits: 105

Leave a Reply