निधन ! नहीं रहे आजाद हिन्द फौज के खबरी तिलकू प्रजापति

गाजीपुर(उत्तर प्रदेश),18 दिसम्बर 2019। नेताजी सुभाषचंद्र बोस द्वारा स्थापित आजाद हिंद फौज के जवान रहे हथियाराम गांव के निवासी तिलकू प्रजापति का 107 वर्ष की अवस्था में आज दोपहर उनके पैतृक निवास पर निधन हो गया। वे करीब एक सप्ताह से बिमार थे।


बताया गया कि तिलकू प्रजापति स्वतंत्रता आन्दोलन के दौरान नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा स्थापित आजाद हिंद फौज में इनकी नियुक्ति डाकिया के महत्वपूर्ण पद पर हुई थी। इनका काम, अंग्रेजों से बचाकर, आवश्यक जानकारियों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर अपने लोगों तक पहुंचाना था। उनके निधन की खबर मिलते ही तहसीलदार जखनिया राम सुधार मौके पर पहुंच कर शव पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वतंत्रता संग्राम में संघर्षपूर्ण भूमिका निभाने वाले तिलकू प्रजापति का जीवन आज के लिए प्रेरणादायक रहा। बाद में वे किसान के रुप में अपना काम करते रहे। सरकार द्वारा पेंशन के नाम पर कुछ आर्थिक सहयोग मिलता रहा परन्तु अन्य सुविधाओं से तो वे वंचित रहे। इनके दो पुत्रों लौटू प्रजापति व राम प्रसाद प्रजापति का भरापूरा परिवार है। इनकी मौत की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक फैल गयी। लोगों ने उनके पैतृक निवास पहुंच कर अपने महाश स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को श्रद्धांजलि अर्पित की। शाम को उनका अंतिम संस्कार जौहरगंज श्मशान घाट पर किया गया, मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र रामप्रसाद प्रजापति ने दी।

Views: 12

Advertisements

Leave a Reply