प्रियंका गांधी ! ‘भारत बचाओ रैली’ में मोदी सरकार पर बोला हमला

नई दिल्ली, 14 दिसंबर 2019। दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की ‘भारत बचाओ रैली’ में पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। प्रियंका गांधी ने कहा – ‘देश के एक-एक नागरिक से मैं कहना चाहती हूं कि अगर आपको देश प्यारा है तो देश की आवाज बनो। अगर आज हम चुप रहेंगे तो हमारे देखते- देखते हमारा संविधान नष्ट हो जाएगा और देश का विभाजन शुरू हो जाएगा।’

मोदी सरकार द्वारा लाए गए नागरिकता संशोधन कानून पर हमला बोलते हुए प्रियंका गांधी ने कहा,’यह देश स्वतंत्रता संग्राम से बना है। सबको समानता देने वाला देश है, विभाजनकारी कानून से देश खतरे में है।’ हर बस स्टॉप, हर अखबार पर दिखता है कि मोदी है तो मुमकिन है, परन्तु असलियत यह है कि बीजेपी है तो 100 रुपये किलो प्याज है, बीजेपी है तो 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगार मुमकिन है। बढ़ती
महंगाई और बेरोजगारी पर कहा कि कुछ साल पहले हमारे देश की अर्थव्यवस्था इतनी फल फूल रही थी कि सब चीन से तुलना करने लगे थे, लेकिन अब इस सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था बर्बाद कर दी है। आज देश की अर्थव्यवस्था पाताल में पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि यह देश हमारा है और इसे विनाश से बचाना हमारा कर्तव्य है। देश प्यारा है तो देश तो आवाज बनो। आज न्याय के खिलाफ नहीं लड़ेगा वो इतिहास में कायर कहलाएगा।”
प्रियंका गांधी ने कहा कि ये देश अनोखे स्वतंत्रता संग्राम से उभरा है। ये देश प्रेम और भाईचारे का देश है, अहिंसा का देश है। न्याय हर इंसान का अधिकार है। न्याय की लड़ाई लड़ने से बड़ी कोई भी देशभक्ति नहीं है। आज जिस स्थिति से हमारा देश गुजर रहा है हर ओर अन्याय है।

Visits: 71

Leave a Reply