पंचांग व राशिफल -09 दिसम्बर 2019

पंचांग व राशिफल -09 दिसम्बर 2019


पंचांग
माह – मार्गशीर्ष
तिथि – द्वादशी – 09:56:05 तक
पक्ष – शुक्ल
वार – सोमवार
नक्षत्र – भरणी – 29:01:03 तक
सूर्योदय – 07:01:55
सूर्यास्त – 17:24:34
चंद्रोदय – 15:33:59
चन्द्रास्त – 28:56:00

अशुभ समय
दुष्टमुहूर्त – 12:34:00 से 13:15:31 तक, 14:38:32 से 15:20:03 तक
कुलिक – 14:38:32 से 15:20:03 तक
कंटक – 09:06:27 से 09:47:58 तक
राहुकाल – 08:19:45 से 09:37:35 तक
कालवेला – 10:29:28 से 11:10:59 तक
यमघण्ट – 11:52:30 से 12:34:00 तक
यमगण्ड – 10:55:25 से 12:13:15 तक
गुलिक काल – 13:31:05 से 14:48:55 तक

आज का चौघड़िया / आज का शुभ मुहूर्त
अमृत – 07:06 से 08:23
शुभ – 09:40 से 10:56
चर – 13:30 से 14:47
लाभ – 14:47 से 16:03
अमृत – 16:03 से 17:20

राशिफल
मेष
सामाजिक समारोह में शामिल होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपके दूसरों के मामलों में पड़ने से नुकसान होगा। बिना मांगे अपनी राय न दें। पिता के साथ गंभीर विषय पर चर्चा होगी।

वृषभ
धार्मिक कार्यों में सहभागिता होगी। समय रहते अपने कार्यों को पूर्ण करें। आपके आलसी रवैये से नुकसान हो सकता है। कारोबार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।

मिथुन
मनचाहा जीवनसाथी मिलने से प्रसन्न होंगे। आपके व्यवहार से लोग आकर्षित होंगे। कार्यस्थल पर पूजा-पाठ में शामिल होंगे। भाई-बहनों से स्नेह मिलेगा। विद्युत उपकरण खरीद सकते हैं।

कर्क
पूंजी निवेश से अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। नए वस्त्रों की प्राप्ति हो सकती है। वाहन पर धन खर्च होगा। जरूरतमंद की मदद करें, रुके कार्य बन जाएंगे। भूमि लाभ संभव।

सिंह
कारोबार में नई तकनीक से लाभ होगा। कार्य की अधिकता से तनाव रहेगा। कार्य स्थल पर कर्मचारियों की अनियमिता से परेशान रहेंगे। मन की बात कहने का समय नहीं है।

कन्या
वित्तीय मामलों में दूसरों पर भरोसा न करें। भावनात्मक संबंधों में नजदीकियां बढ़ेगी। किसी भी नए कार्य को करने के पूर्व रणनीति तैयार करें। नौकरी में तरक्की के आसार है।

तुला
व्यस्त जिन्दगी में कुछ समय अपनों के लिए निकालें। आपका मन साफ है, पर किसी को समझाने के लिए नर्मी से पेश आयें। शिक्षा स्थल पर विवाद की स्थिति को टालें। किसी भी कार्य को करने से पहले अपने परिवार के बारे में जरुर सोचें।

वृश्चिक
कर्म करें,फल वहीं मिलेगा जो ईश्वर को मंजूर होगा। व्यर्थ की चिंता छोड़ दें और अपने सपने पूरे करने में लग जाएं। आज आकस्मिक धन प्राप्त हो सकता है। कला से लोगों को प्रभावित करेंगे।

धनु
पुराने विवाद आज सुलझ सकते हैं। संतान सुख संभव। विदेश जाने के योग हैं। जीवनसाथी के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। किसी के देखा देखी में अपना नुकसान हो सकता है।

मकर
अपना व्यवहार और आचरण बदलें। सब ठीक होगा। अपने माता-पिता से व्यवहार ठीक रखे। जैसा व्यवहार आप करेंगे वैसा आपके साथ भी हो सकता है, अपनी भूल सुधारें, लाभ होगा।

कुंभ
परिवार की खिलाफ जा सकते हैं। जल्दबाजी में कुछ फैसले लेने पड़ेंगे। संचित धन का उपयोग सतर्कता पूर्वक करें। नई जिम्मेदारी मिलने की संभवाना है। पैर में चोट लग सकती है।

मीन
अपने करियर के प्रति महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। परिवार के साथ लंबी यात्रा के योग है। अच्छे कार्य की शुरुआत बड़ों के आशीर्वाद से हो। विदेश जाने की बाधा दूर हो सकती है।

Views: 6

Advertisements

Leave a Reply