इनामियां अपराधी गिरफ्तार
गाज़ीपुर, 08 दिसम्बर 2019। अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने मैं लगे सदर कोतवाली पुलिस को भारी सफलता मिली है। सदर कोतवाली पुलिस ने आज क्षेत्र के सकरा मोड़ से एक शातिर इनामियां अपराधी को मयअसलहा गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधी सोनू बिन्द पर 25 हजार का इनाम घोषित है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार सोनू बिन्द पर कई लूट, छिनैती, चोरी के मामले दर्ज हैं। विधिक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज दिया.
Views: 8
Advertisements









