सुशीला देवी ! नाइटेंगल फ्लोरेंस अवार्ड से राष्ट्रपति ने किया सम्मानित
गाजीपुर,07दिसम्बर 2019। राजकीय महिला अस्पताल सैदपुर की उपचारिका सुशीला देवी ने अपनी लगन,मेहनत और मानवीय संवेदनाओं के बल पर वर्ष 2019 का राष्ट्रीय नाइटेंगल फ्लोरेंस अवार्ड अपने नाम किया है। सुशीला देवी की इस सफलता पर जनपद ही नहीं वरन प्रदेश का भी मान बढ़ा है। सुशीला देवी से सीख लेकर अन्य विभागीय कर्मचारियों को भी कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ना चाहिए।
बताते चलें कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुरूवार पांच दिसम्बर को दिल्ली में उन्हें अवार्ड व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया। सुशीला देवी की इस उपलब्धि से जनपद का स्वास्थ्य मोहकमा अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। इसकी खुशी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर के विभागीय कर्मचारियों ने शुक्रवार को मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया।
Views: 7
Advertisements









