पंचांग व राशिफल 23 नवम्बर 2019

पंचांग व राशिफल 23 नवम्बर 2019
पंचांग
माह – मार्गशीर्ष
तिथि – द्वादशी – 27:45:44 तक
पक्ष – कृष्ण
वार – शनिवार
नक्षत्र – हस्त – 14:45:28 तक

सूर्योदय – 06:49:40
सूर्यास्त – 17:24:59
चंद्रोदय – 28:03:00
चन्द्रास्त – 15:18:59

अशुभ समय
दुष्टमुहूर्त – 06:49:40 से 07:32:02 तक, 07:32:02 से 08:14:23 तक
कुलिक – 07:32:02 से 08:14:23 तक
कंटक – 11:46:09 से 12:28:31 तक
राहुकाल – 09:28:30 से 10:47:55 तक
कालवेला – 13:10:52 से 13:53:13 तक
यमघण्ट – 14:35:34 से 15:17:56 तक
यमगण्ड – 13:26:45 से 14:46:10 तक
गुलिक काल – 06:49:40 से 08:09:05 तक

आज का चौघड़िया / आज का शुभ मुहूर्त
शुभ – 08:12 से 09:31
चर – 12:07 से 13:26
लाभ – 13:26 से 14:44
अमृत – 14:44 से 16:02

राशिफल
मेष
भावनात्मक रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी। युवाओं को योग्यता अनुरूप नौकरी नहीं मिलने से उदास रहेंगे। रूके कार्यों में गति आएगी। विरोधी परास्त होंगे। धन लाभ संभव।

वृषभ
अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें, नुकसान हो सकता है। किसी की कही बातों को दिल से न लें। यह संसार का नियम है कि जिस पेड़ पर फल लगे रहते हैं लोग वहीं पत्थर मारते हैं। नेकी के रास्ते ही चलें, लाभ होगा।

मिथुन
सहयोगी समय चल रहा है। विदेश जाने के योग भी बन रहे हैं। समय रहते अपने परिवार के प्रति दायित्वों को पूरा करें। निवेश में जल्दबाजी मुसीबत में डाल सकती है। सलाह लेकर अपना कार्य करें।

कर्क
किसी के दिखावे में आकर अपना व्यवहार न बदलें। जैसे हैं, वैसे रहने में ही आपका फायदा है। अपने उद्देश्य की पूर्ति के लिए मेहनत में लगे रहें, सफलता मिलेगी। अनावश्यक झगड़े हो सकते हैं।

सिंह
किसी विशिष्ट अतिथि का आगमन आज हो सकता है। अपने अधिकारी को आकर्षित करने में सफल रहेंगे। कार्यस्थल पर सहकर्मी आपसे द्वेष रखते हैं, सतर्क रहें और शिकायत का मौका न दें।

कन्या
कार्य के प्रति आपकी रूचि अधिकारियों को प्रभावित करेगी। साझेदारी से लाभ संभव है। अनाज व्यापारियों के लिए समय उत्तम है। विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है।

तुला
किसी भी कार्य को करने के लिए धैर्य जरूरी है। समय का इंतजार करें। जरूरी दस्तावेजों को एकत्रित करने में समय व्यतीत होगा। निजी संबंधों में मजबूती आएगी। क्रोध की अधिकता रहेगी।

वृश्चिक
मित्रों से आज मनमुटाव हो सकता है। जरूरी कार्य को समय पर पूर्ण करें और स्वयं कार्य के प्रति समर्पित हो तो आगे लाभ होगा। मन को एकाग्र करने के लिए अध्यात्म का सहारा लें, आश्चर्यकारी लाभ होगा।

धनु
विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। लेन-देन के मामले में संदेह की स्थिति निर्मित हो सकती है। सूझबुझ से काम लें। नौकरी की तालश में यात्रा हो सकती है। सुख सुविधा के सामानों पर खर्च होगा।

मकर
पारिवारिक समारोह में शामिल होंगे। विरोधी आपकी प्रतिष्ठा धूमिल करने का प्रयास करेंगे। तालमेल की कमी के चलते कार्यस्थल पर विवाद संभव है। न्याय पक्ष कमजोर रहेगा।

कुंभ
उत्साह में वृद्धि के योग है। नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, जिसमें सफलता मिलेगी। लकड़ी के व्यापार से जुड़े लोग अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा। समय अनुकूल है।

मीन
किसी भी कार्य को करने के लिए आत्मविश्वास होना चाहिये। हिम्मत से आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी। घरेलू खर्च बढ़ेंगे। पुराने मित्रों से मुलाक़ात हो सकती है। जल्दबाजी में गलत फैसले लेने से बचें।

Visits: 84

Leave a Reply