दुर्घटना ! ट्रक पलटने से छह लड़कियां मौत के मुंह में समायीं

गोपालगंज(बिहार), 18 नवम्बर 2019। जिले के बरौली थाना क्षेत्र के सरेया नरेंद्र गांव के समीप मार्बल से लदे एक ट्रक के पलटने से उसके नीचे दबकर छह लड़कियों की मौत हो गई।
पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी ने इसकी पुष्टि की। बताया कि उक्त ट्रक पर राजस्थान से मार्बल सरेया नरेंद्र पंचायत की मुखिया नेमतारा बेगम के यहां ला रहा था। हादसे के बाद ट्रक चालक घटनास्थल से फरार हो गया। बरौली थाना प्रभारी सुमन मिश्र ने बताया कि मृतकों में सरेया नरेन्द्र गाँव के बिहा नोनिया टोला निवासी रमेश महतो की 17 वर्षीय पुत्री काजल, धर्मा महतो की 12 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी, हरि किशोर महतो की 10 वर्षीय पुत्री अनीता, राजू महतो की 10 वर्षीय पुत्री नीलम, जगलाल महतो की 12 वर्षीय पुत्री लल्ली एवं उमेश महतो की 12 वर्षीय पुत्री पूनम शामिल हैं। पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया है।

Visits: 43

Leave a Reply