चोरी की बाइक व अवैध शराब संग शातिर अपराधी गिरफ्तार

गाजीपुर,17 नवम्बर 2019। गहमर थाना पुलिस ने बिहार राज्य से चोरी की बाइक व 135 टेट्रा अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
बताया गया है कि अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में मौजूद थे, तभी सूचना के आधार पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस ने देवल गांव के विरेन्द्र ढाबा तिराहे से संध्या करीब पांच बजे एक बाइक को रोककर जांच की और उसे गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार अभियुक्त गौतम कुमार पुत्र सुभाष बिन्द ग्राम सातोअवती विन्दपुरवा थाना नुआव, जिला भभुआ बिहार का निवासी है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की बाइक कुटरचित नम्बर बीआर 45H5951 जिसका वास्तविक नम्बर बीआर 03U3856 तथा 135 टेट्रा अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने बाइक मालिक द्वारा दर्ज कराये गये प्राथमिकी के सम्बन्धित थाना नवादा बिहार को सूचित करते हये अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर जेल भेंज दिया।
बाहनचोर को गिरफ व अवैध शराब की बरामदगी करनेवाली टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना गहमर राजीव कुमार सिंह,उपनिरीक्षक भूपेन्द्र कुमार,मुख्य आरक्षी श्रीप्रकाश यादव व आरक्षी अनिल कुमार सरोज थाना गहमर शामिल रहे।


Views: 7

Advertisements

Leave a Reply