पंचांग व राशिफल – 03 नवम्बर 2019

पंचांग व राशिफल – 03 नवम्बर 2019
पंचांग
माह – कार्तिक
तिथि – सप्तमी – 26:58:46 तक
पक्ष – शुक्ल
वार – रविवार
नक्षत्र – उत्तराषाढ़ा – 24:55:37 तक

सूर्योदय – 06:34:11
सूर्यास्त – 17:34:58
चंद्रोदय – 12:24:00
चन्द्रास्त – 23:03:59

अशुभ समय
दुष्टमुहूर्त – 16:06:52 से 16:50:55 तक
राहुकाल – 16:12:22 से 17:34:58 तक
कालवेला – 11:42:33 से 12:26:3
गुलिक काल – 14:49:47 से 16:12:22 तक

आज का चौघड़िया / आज का शुभ मुहूर्त
चर – 08:00 से 09:21
लाभ – 09:21 से 10:43
अमृत – 10:43 से 12:04
शुभ – 13:26 से 14:48

राशिफल
मेष
आज आलस्य हावी रहेगा।आपको निवेश करने से बचना चाहिए। उत्साहजनक सूचना प्राप्त होगी। व्यावसायिक और सामाजिक क्षेत्र में सम्मान और प्रतिष्ठा पाने के लिए दिन अनुकूल है। मेहमानों का आना दिन को बढ़िया और ख़ुशगवार बना देगा।

वृषभ
आज आपको मेहनत के अनुरूप लाभ मिलेगा।
यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल लाभ देंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। आप कुछ महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क स्थापित कर आज अधिक प्रभावशाली बन जाएंगे। नए वाहन आने के योग हैं।

मिथुन
आज आपके लिए कड़ी मेहनत का समय है। काम को आप बड़ी ही संजीदगी व गंभीरता से अंजाम देंगे। कुसंगति से हानि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। रिश्ते बेहतर बने रहेंगे। चूके मौक़ों की वजह से डरें नहीं।

कर्क
दिन आपके लिएय सामान्य रहेगा। आप घरेलू मामलों के कारण परेशान हो सकते हैं। आज आपको आराम करने की जरूरत है। पुराना भुगतान वापस मिल सकता है। प्रतिद्वंद्वी और प्रतियोगी आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे।

सिंह
पढ़ाई के प्रति आपकी रुचि बढ़ सकती है। बेकार के ख्यालों में और अपने विचारों में अपनी ऊर्जा और अपनी शक्ति बर्बाद ना करें, बल्कि इसे एक सही दिशा में लगाए। आज आप अपने जीवनसाथी की सोच को समझने का प्रयास करें।

कन्या
आज अतिरिक्त धन प्राप्ति के योग है। जिससे आपको थोड़ी राहत मिलेगी। नई नौकरी की तलाश करने वालों को अपने प्रयास जारी रखें शिक्षा के क्षेत्र में आपको कामयाबी हासिल होगी। लोग आपके काम की प्रशंसा करेंगे।

तुला
विवादों का समाधान होगा। एकाग्रता से जुड़ी समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। आज आप कुछ ठोस कदम उठाएंगे। आप भौतिक वस्तुओं पर खर्च कर सकतें हैं। किसी प्रोजेक्ट पर काम करने से पूर्व वर्क प्लान तैयार करना चाहिए।

वृश्चिक
आज किसी से मतभेद हो सकता हैं। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। उन्नति होगी। आज का दिन माताओं को संतान से सुख मिलेगा। यदि आप किसी शिक्षा-प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं, तो भाग्य और आपकी मेहनत दोनों आपका साथ देंगें।

धनु
आज कोई नया गठबंधन या अनुबंध हो सकता है। काम में मन लगेगा और मेहनत के अनुसार परिणाम भी आएगा। इस समय पूरे दिल से किया हुआ कोई भी कार्य आपको परिणाम अवश्य देगा। बहस से बचें। स्थिति आपके विपरित हो सकती है।

मकर
आज का दिन लाभदायक है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। दूसरों के झगड़े में न पड़ें। आप घर पर किसी कार्यक्रम या उत्सव के आयोजन में शामिल होंगे। आज के दिन लाभकारी यात्रा भी हो सकती है।

कुंभ
आप संपत्ति निवेश कर सकते हैं या वाहन खरीद सकते हैं। कार्य संबंधी यात्रा आपके लिए लाभकारी होगी। आपको बिजनेस संबंधी नये लोगों से जुड़ने का मौका मिल सकता है। सूर्यदेव को जल अर्पित करें, जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा। आपका करियर आगे बढ़ेगा।

मीन
आय के साधनों में वृद्धि होगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। योजना फलीभूत होगी। संपत्ति या वाहन की बिक्री या खरीद संभव है। कार्य के लिये आपकी ऊर्जा बनी रहेगी। मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बिता सकते हैं।

Visits: 150

Leave a Reply