पंचांग व राशिफल 27 अक्टूबर 2019

पंचांग व राशिफल 27 अक्टूबर 2019
पंचांग
माह – कार्तिक
तिथि – चतुर्दशी – 12:25:25 तक
पक्ष – कृष्ण
वार – रविवार
नक्षत्र – चित्रा – 27:17:20 तक


सूर्योदय – 06:29:14
सूर्यास्त – 17:40:34
चंद्रोदय – 30:22:00
चन्द्रास्त – 17:25:00

अशुभ समय
दुष्टमुहूर्त – 16:11:04 से 16:55:49 तक
राहुकाल – 16:16:39 से 17:40:34 तक
कालवेला – 11:42:32 से 12:27:17 तक

आज का चौघड़िया / आज का शुभ मुहूर्त
चर – 07:56 से 09:19
लाभ – 09:19 से 10:42
अमृत – 10:42 से 12:05
शुभ – 13:28 से 14:51

राशिफल
मेष
अनजाने में हुई गलती सुधारने का अवसर मिलेगा। आप सोचते बहुत हैं, पर करते कुछ नहीं। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मनमुटाव हो सकता है। जीवनसाथी के साथ यात्रा सुखद रहेगी।

वृषभ
आजीविका के नए साधन स्थापित होंगे। पिता के साथ किसी निवेश से संबंधित चर्चा हो सकती है। नियत में बरकत है, समय पर संभल जाएंगे तो आपके लिए अच्छा होगा।

मिथुन
दूसरों के विवादों में अपनी राय न दें, मुसीबत हो सकती है। नए लोगों से मेल जोल बढ़ेगा। संतान संबंधित कोई बड़ा फैसला लेना होगा। राजनीति में अपना हुनर आजमाएं, सफल होंगे।

कर्क
सुनी सुनाई बातों पर विश्वास न करें। पहले पूरी जानकारी लें फिर अपनी निर्णय लें। अनजाने में संबंध बिगड़ सकते हैं। परिजनों की मदद करनी पड सकती है। मित्रों के साथ व्यवसाय शुरू करने का मन होगा।

सिंह
धार्मिक आयोजनों में सहभागिता करेंगे। पुराने लेन देन यथवत रहेंगे। किसी से मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। पिता के स्वास्थ पर धन खर्च होगा। अचानक कोई चौंकाने वाली खबर मिल सकती है।

कन्या
कारोबार में कर्मचारियों से परेशान रहेंगे। परिणय चर्चा सफल होगी। विरोधी आपको नुकसान पंहुचा सकते हैं। संभल कर रहें। वाहन सुख की प्राप्ति संभव है।

तुला
दिन की शुरुआत में ही जीवनसाथी के साथ विवाद संभव है। शान्ति से समय व्यतीत करें। छोटी सी बात बड़ा रूप ले सकती है। आर्थिक लाभ से रुके कार्य पूरे होंगे।

वृश्चिक
अपने अनुभव से रुके कार्य पूरे करेंगे। मेहमानों का आवागमन बना रहेगा। मकान दुकान की मरम्मत पर धन खर्च होगा। व्यापर में नए सौदे लाभदायक रहेंगे। धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी।

धनु
सोचे कार्य समय पर होने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी मित्र की सहायता करनी पड़ सकती है। परिवारजनों के साथ यात्रा के योग बन रहे हैं। आलस को स्वयं पर हावी न होने दें।

मकर
व्यस्तता के कारण सेहत को नजरअंदाज न करें। व्यवसाय में मंदी का सामना करना पड़ सकता है। समाज में आपकी कीर्ति फैलेगी। प्रेम प्रसंग में अनुकूल परिणाम मिलने की उम्मीद है। विवादों से बचें।

कुंभ
कई दिनों से चली आ रही पारिवारिक खटपट आज बड़ा रूप ले सकती है, बेहतर होगा कि आप विवादों को टालें। आप बोलने के पहले सोचें, नहीं तो निजी जीवन में परेशानी होगी। संतान की उन्नति होगी। आर्थिक लाभ संभव है।

मीन
भाग्य के भरोसे बैठे रहे तो समय निकल जायेगा, संभल जाएं अन्यथा बाद में अवसर नहीं मिलने वाला है। अपने क्रोध और जिद्दी व्यवहार आप को आगे नहीं बढ़ने दे रहा है। आर्थिक लाभ हो सकता है।

Views: 5

Advertisements

Leave a Reply