पंचांग व राशिफल – 26 अक्टूबर 2019

पंचांग
माह – कार्तिक
तिथि – त्रयोदशी – 15:48:42 तक
पक्ष – कृष्ण
वार – शनिवार
नक्षत्र – उत्तरा फाल्गुनी – 08:27:51 तक, हस्त – 29:49:55 तक

सूर्योदय – 06:28:34
सूर्यास्त – 17:41:28
चंद्रोदय – 29:15:59
चन्द्रास्त – 16:45:00

अशुभ समय
दुष्टमुहूर्त – 06:28:34 से 07:13:26 तक, 07:13:26 से 07:58:18 तक
राहुकाल – 09:16:48 से 10:40:54 तक
कालवेला – 13:12:18 से 13:57:10 तक

आज का चौघड़िया / आज का शुभ मुहूर्त
शुभ – 07:55 से 09:19
चर – 12:05 से 13:28
लाभ – 13:28 से 14:51
अमृत – 14:51 से 16:14

राशिफल
मेष
कार्यों को पूरा करने में परेशानी हो सकती है। व्यापार में अच्छे सौदे हो सकते हैं। स्वास्थ्य पर धन खर्च होगा। विरोधी सक्रिय होंगे। कर्ज संबंधी मामले निपटेंगे। किसी कला को सिखने में समय व्यतीत होगा।

वृषभ
व्यपारिक स्थिति में लाभ के योग बन रहे हैं। कई दिनों से रुके कार्यों में आज गति आएगी। पुराने विवादों से घर का माहौल बिगड़ सकता है। राजकीय कार्यों में रुकावट आ सकती है, पर समाधान हो जायेगा।

मिथुन
भूमि व भवन के क्रय विक्रय की रूप रेखा बनेगी। माता का स्वास्थ खराब हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आनंदमय समय व्यतीत होगा। नए संपर्कों का आज लाभ मिल सकता है। निवेश का सही समय है।

कर्क
अपनों को दूर होता देख मन उदास रहेगा। किसी भी कार्य को समझकर करें। वो आपकी जिम्मेदारी नहीं बल्कि जीविका है। भाई-बहनों से विवाद हो सकता है। मित्रों का साथ मिलेगा। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं।

सिंह
आपसी संबंधों के कारण समझौता करना होगा। कानूनी मामले उलझ सकते हैं। निराशा की समाप्ति होगी, पर अभी समय है। आर्थिक मामले सुलझेंगे। कारोबार में नई तकनीकी का लाभ मिलेगा।

कन्या
प्रियजन से भेंट होगी। कार्यस्थल पर आपका महत्व बढ़ेगा। आवास निवास की समस्या का हल होगा। विदेश में अध्यन करने के योग बन रहे हैं। लोन संबंधी मामले निपटेंगे। वाहन सुख संभव है।

तुला
आप किसी का अच्छा करने पर भी आप बुरे बन जाते हैं। दूसरों के विवादों मे दखल न दें। मानसिक तनाव के चलते क्रोधी स्वभाव होगा। आकस्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। धन लाभ संभव है।

वृश्चिक
करियर में बेहतर प्रस्ताव मिलेंगे। नौकरी संबंधी समस्या का हल हो सकता है। अपने सहकर्मियों से विवाद की स्थिति बनेगी। आपके अपने ही आपका विरोध कर सकते हैं। झूठे आरोप से बचें।

धनु
शारीरिक कष्ट रहेगा। प्रियजन से मुलाकात होगी।। संतान सुख की प्राप्ति होगी। पिता के साथ समय व्यतीत होगा एवं महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। वाहन का सुख आज मिल सकता है।

मकर
लंबे समय से चले आ रहे विवाद आज सुलझ सकते हैं। नई जिम्मेदारी मिलेगी। विरोधी आपका खुलकर विरोध करेंगे। आय के नए स्रोत स्थापित होंगे। नए मित्र बनेंगे। आपके कार्यों की आलोचना होगी।

कुंभ
धीमी शुरुआत के बावजूद कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार में विस्तार होगा। जीवन में धोखे आसानी से मिल जाते हैं, पर मौके नहीं मिलते। समय का भरपूर लाभ लें। समय उत्तम है।

मीन
भावनात्मक संबंधों में नजदीकियां आएंगी। व्यापार में नई योजना लागू हो सकती है। आर्थिक लाभ हो सकता है। यात्रा में अपनी वस्तु संभालकर रखें। सामाजिक मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

Visits: 87

Leave a Reply