पंचांग व राशिफल – 25 अक्‍टूबर 2019

पंचांग व राशिफल – 25 अक्‍टूबर 2019
पंचांग
माह – कार्तिक
तिथि – द्वादशी – 19:10:19 तक
पक्ष – कृष्ण
वार – शुक्रवार
नक्षत्र – पूर्वा फाल्गुनी – 11:00:29 तक


सूर्योदय – 06:27:54
सूर्यास्त – 17:42:20
चंद्रोदय – 28:08:59
चन्द्रास्त – 16:06:00

अशुभ समय
दुष्टमुहूर्त – 08:42:48 से 09:27:45 तक, 12:27:36 से 13:12:34 तक
राहुकाल – 10:40:49 से 12:05:07 तक
कालवेला – 14:42:30 से 15:27:27 तक

आज का चौघड़िया / आज का शुभ मुहूर्त
चर – 06:32 से 07:55
लाभ – 07:55 से 09:18
अमृत – 09:18 से 10:42
शुभ – 12:05 से 13:28
चर – 16:15 से 17:38

राश‍िफल
मेष
भाग्य में वृद्धि होगी। आज का दिन सफलता के नए सोपान स्थापित करेंगे। किसी पुराने मित्र के आगमन से खुश रहेंगे। धन के व्यय होने की संभावना रहेगी। किसी नए व्यवसाय के बारे में योजना बना सकते हैं।

वृष
धन का व्यय अच्छे कार्यों में होगा। आज आपके कार्यों की सराहना होगी। धन के निवेश की व्यवस्था बनेगी। जीवन साथी का सहयोग प्राप्त होगा। नेत्र विकार से कष्ट संभव रहेगा। हरा रंग शुभ है।

मिथुन
व्यस्त दिनचर्या में भी रचनात्मक कार्य करते रहेंगे। राजनीति से जुड़े जातकों को सफलता की प्राप्ति होगी। कई दिनों से लंबित कार्य पूर्ण होगा। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आएगी। हरा और नीला रंग समृद्धि कारक है।

कर्क
आप अपने उद्देश्य पर एकाग्र और समर्पित रहेंगे।व्यस्तता के बीच धार्मिक कार्यों में रुचि और आध्यात्मिक उत्कर्ष की प्राप्ति होगी। संतान की सफलता से खुशी मिलेगी। वैवाहिक जीवन में प्रसन्नता रहेगी।

सिंह
व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी।आपके कार्यों से अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। किसी रिश्तेदार के आगमन से खुश रहेंगे। बहते जल में गुड़ प्रवाहित करें। नारंगी आज का शुभ रंग है।

कन्या
छात्रों को अध्ययन में रुचि से सफलता की प्राप्ति होगी। प्रगति के मार्ग में आने वाली बाधाएं खत्म होंगी। धन के आगमन के रास्ते बनेंगे। जीवन साथी द्वारा दिया उपहार आपको प्यार से भर देगा।

तुला
कई दिनों से रुका कार्य पूर्णता की तरफ अग्रसर है। आईटी, टीचिंग और बैंकिंग में कार्य करने वाले जातकों को अपने कार्यों में संघर्ष करना होगा। धन का व्यय होगा। छात्र अपनी प्रगति से खुश रहेंगे। यात्रा हो सकती है।

वृश्चिक
छात्र अपने करियर को नया मोड़ देंगे। आज ऑफिस के कार्यों में रुचि लेंगे। धन का व्यय कुछ ज्यादा हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में जीवन साथी को महत्व और समय दें। संतान की सफलता से प्रसन्न रहेंगे।

धनु
विवादों से बचने का प्रयास करें। इंजीनियरिंग और मेडिकल के छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। शिक्षा में प्रगति होगी। रोमांटिक भाव आपको प्रसन्न करेगा। नारंगी रंग शुभ है।

मकर
किसी निर्णय को लेने में असमंजस की स्थिति रहेगी। आपकी मेहनत और काम के प्रति लगन सफलता दिलाएगी। राजनीतिज्ञों के लिए आज का दिन सफलता का है। नीला रंग शुभ है।

कुंभ
धन का व्यय होगा। है। आईटी और बैंकिंग फील्ड के लोगों के लिए जॉब चेंज के अवसर बन सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में तनाव हो सकता है। श्री कृष्ण मंदिर में पीत वस्त्र का दान करें।

मीन
छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। आईटी, बैंकिंग और शिक्षा से जुड़े जातक सफल रहेंगे। विवाह के लिए जिसको चाहते हैं, उससे दिल की बात कह दें। पीला और सफेद रंग भाग्यवृद्धि कारक है। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।

Views: 6

Advertisements

Leave a Reply