राष्ट्रीय राजमार्ग 31 ! मरम्मत कार्य हेतु केंद्र सरकार ने मंजूर किये 143 करोड़ रुपये

बलिया,19 अक्टूबर 2019। गाजीपुर से माझी घाट (बलिया) तक बलिया हाईवे (राष्ट्रीय राजमार्ग-31) की मरम्मत के लिए बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त की पहल पर केंद्र सरकार ने 143 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। मरम्मत के सम्बन्ध में एन एच ए आई केप्रोजेक्ट मैनेजर वाईपी सिंह ने बताया कि मरम्मत कार्य के लिए कुल 128 किलोमीटर तक मरम्मत का काम होना है। फिलफाल सड़क के चौड़ीकरण का कोई प्रस्ताव नहीं है। मरम्मत का काम माझीघाट पुल के उस पार एप्रोच तक होगा।
उल्लेखनीय है कि वैसे हाईवे की मरम्मत के साथ ही इस पर पड़ने वाली गाजीपुर (कठवामोड़) में बेसो नदी पर नए पुल के निर्माण के लिए करीब 11 करोड़ और बलिया में जयप्रभा पुल की मरम्मत के लिए भी चार करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं।


Views: 12

Advertisements

Leave a Reply