प्रेस वार्ता ! भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों पर होगी कड़ी कारर्वाई, योजनाओं को पात्रों तक पहुंचाना लक्ष्य

गाजीपुर,17 अक्टूबर 2019। नव नियुक्त जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य ने राईफल क्लब में आज दोपहर जिले के पत्रकारों के साथ बैठक कर जिले की नब्ज टटोली। अपनी प्रथम प्रेस वार्ता में
जिलाधिकारी ने उपस्थित पत्रकारों से उनकी जानकारी ली और फिर अपने बारे में जानकारी दी।
वार्ता के क्रम में जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, सड़क, विद्युत उपलब्धता व भूमि विवाद को प्राथमिकता के अनुसार हल करने की आवश्यकता पर बल दिया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में घुम रहे आवारा छुट्टे पशुओं द्वारा किसानों की फसलों के हो रहे नुकसान से अवगत कराया। जिलाधिकारी ने प्रशासन के साथ-साथ जन सहयोग से समस्या के निराकरण पर जोर दिया। उन्होंने विभागों में फैले भ्र्ष्टाचार पर लगाम लगाने के साथ साथ संलिप्त दोषियों को दंडित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने शासनिक योजनाओं को जन जश तक पहुचाने तथा पात्रों को उनका वाजिब हक दिलाने में सहयोग का आह्वान किया। पत्रकार वार्ता में
प्रशिक्षु आईएएस प्रभात कुमार, अपर जिलासूचना अधिकारी राकेश कुमार, पत्रकार विनय सिंह, अमरमणि त्रिपाठी, सत्येन्द्र नाथ शुक्ला, अनिल उपाध्याय,गुलाब राय, आरसी खरवार, रामजन्म कुशवाहा, मनीष मिश्रा, दुर्गविजय सिंह, राजेश सिंह, रविकांत पांडेय आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट – रामजन्म कुशवाहा


Views: 8

Advertisements

Leave a Reply