स्विस बैंक ! स्विट्जरलैंड सरकार ने सौंपी  खाताधारकों की सूची

नई दिल्ली, 08 अक्टूबर 2019। कालाधन पर सख्त हुई मोदी सरकार की कार्यवाही को लेकर बड़ी सफलता मिली है। स्विस बैंक में बड़ी संख्या में जमा खाताधारकों की जानकारी मोदी सरकार को मिल गई है। स्विट्जरलैंड सरकार द्वारा तमाम खाताधारकों की सूची भारत सरकार को उपलब्ध करा दी है। सरकार अब उन तमाम कालेधन के कारोबारियों का नाम पा लिया, जिन्होंने देश को करोड़ों का चूना लगाया है। स्विट्जरलैंड सरकार की ओर से कालाधन खाताधारकों की यह पहली सूची है। स्विट्जरलैंड के आयकर विभाग के अनुसार भारत सरकार को अगली जानकारी वर्ष 2020 में सौंपी जाएगी।
जानकारी के अनुसार स्विस बैंक में दुनियभार के 75 देशों के 31 लाख बैंक खाते हैं, जिनपर सरकारों की पैनी नजर है। इन खातों में कई खाते भारत के हैं, जिनकी जानकारी हासिल करने का भारत सरकार लगातार प्रयास कर रही थी। इस कड़ी में भारत को यह बड़ी सफलता मिली है। अब भारत सरकार की तमाम एजेंसियां इसकी जांच करेंगी और एक-एक करके उन लोगों के नाम सार्वजनिक होंगे, जिन्होंने देश के धन को गलत ढंग से अर्जित कर देश को आर्थिक क्षति पहुंचाई है।

Visits: 102

Leave a Reply