गांधी संकल्प यात्रा ! दुल्लहपुर में मनोज सिन्हा ने स्वच्छ भारत से जुड़ने का किया आग्रह

गाजीपुर, 04 अक्टूबर 2019। पूर्व रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा के नेतृत्व में गांधी संकल्प यात्रा के तीसरे दिन आज पंडित मदन मोहन मालवीय इंटर कालेज सिखड़ी से यात्रा प्रारम्भ होकर अमारी रेलवे फाटक होते हुए दण्डी स्वामी सहजानन्द सरस्वती के पैतृक गांव स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लोगों को गांधी के विचारों चलने व साफ सफाई कर स्वच्छ भारत बनाने की अपील की। उसके उपरांत यात्रा जलालाबाद शहीद चौक पहुंच कर वीर अब्दुल हमीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के उपरांत गौ आश्रय स्थल पर मवेशियों को माल्यार्पण व चारे खिलाने के बाद दुल्लहपुर बाजार पहुंची। यात्रा में नारे के साथ स्वच्छ भारत व प्लास्टिक से दूर रहने की अपील करते हुए पद यात्रा चलते हुए भाजपा के महिला मोर्चा के वरिष्ठ नेत्री सरोज मिश्रा द्वारा लगाई गई जलपान स्टाल पर पहुंची। जलपान के बाद रेलवे स्टेशन रोड से होते हुये दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन के बाहर लगे स्वामी सहजानन्द प्रतिमा पर पूजन अर्चन करने के बाद पूर्व मंत्री मनोज सिन्हा ने जनसभा को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि यात्रा में इतनी भीड़ यह साबित करती है कि महात्मा गांधी के विचारों पर चलने का संकल्प लेंगे। वहीं देश में कुछ लोग राष्टपिता के नाम के साथ खिलवाड़ कर उनके विचारों को कुचलने के कार्य किया था। पिछले 5 वर्षो में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली में सबसे बड़ा गांधी संग्रहालय बनाने का सराहनीय कार्य किये है। आप लोग महात्मा गांधी के एक विचारों को अपना लेगे तो जीवन धन्य हो जायेगा। जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह ने कहा कि हर लोगों को प्रण लेने पड़ेगा कि प्लास्टिक जैसे खतरनाक वस्तु से दूर रहे। जिला महामंत्री प्रमोद वर्मा ने कहा प्लास्टिक एक ऐसा घातक वस्तु है कि न मरता है ना ही नष्ट होता है। हर लोगों को प्लास्टिक को त्यागकर पर्यावरण को बचाने का कार्य करें । इस मौके पर प्रभुनाथ चौहान,अनिल पाण्डेय,दुर्गविजय शर्मा, सुनील सिंह,मनोज यादव, रामलखन मौर्या, रामआसरे चौहान, झुन्ना सिंह, ओमप्रकाश चौरसिया, शैलेश राम, रामा जायसवाल, सरोज मिश्रा, अशोक यादव, शैलेश राम,अजय चौहान,शिवम, सन्तोष गुप्ता सहित काफी संख्या में क्षेत्रीय लोग शामिल रहे हैं।

Visits: 55

Leave a Reply