प्लास्टिक वेस्ट ! बना सबसे बड़ा चरखा

नोएडा,02 अक्टुबर 2019। केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने कल नोएडा अथॉरिटी के सेक्टर 94 में प्लास्टिक वेस्ट से बने विश्व के सबसे बड़े चरखे का उद्घाटन किया है। इस कार्यक्रम में गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉक्टर महेश शर्मा और विधायक पंकज सिंह भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पूरे देश से आह्वान किया है कि सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्ति पाएं।
पीएम मोदी के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए नोएडा में प्लास्टिक वेस्ट का उपयोग करते हुए इस चरखे को बनाया गया है, जिसका लोकार्पण केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने करते हुए इसको गांधी जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि बताया।


Views: 15


Leave a Reply