महाराष्ट्र ! विधानसभा चुनाव – भाजपा ने जारी की 125 प्रत्याशियों की सूची

मुम्बई, 01अक्टूबर 2019। महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनावों हेतु भारतीय जनता पार्टी ने अपने 125 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी है।अरुण सिंह ने कहा कि पार्टी शिवसेना सहित अपने चार सहयोगियों के साथ विधानसभा चुनाव लड़ेगी।जानकारी के अनुसार 52 वर्तमान विधायकों को उम्मीदवार बनाया गया है।इस सूची में 12 महिला उम्मीदवार शामिल हैं।
उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र विधानसभा में कुल 288 विधानसभा सीटें हैं। उम्मीदवारों की जारी पहली सूची के अनुसार मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नागपुर दक्षिण-पश्चिम से तो उदयराजन भोसले सतारा से उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। वहीं मंत्री गिरीश महाजन जामनेर से अपना भाग्य आजमायेंगे।जारी की गई सूची के अनुसार भाजपा महाराष्ट्र के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल कोठरुद से, राज्य की ग्रामीण विकास मंत्री पंकजा मुंडे पार्ली से और कांग्रेस से पल्ला झाड़ बीजेपी में आए राधाकृष्‍ण विखे पाटिल को शिरडी से उम्मीदवार घोषित किया गया है।
लोकमान्य गंगाधर तिलक की बहू मुक्ता तिलक कस्बा पेट सीट से और अतुल भोसले को कराड़ दक्षिण सीट से मैदान में उतारा गया है।
अरुण सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव 2019 के लिए बीजेपी ने 12 सीटों पर प्रत्याशियों को बदल दिया है।
उन्होंने कहा कि सतारा लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा ने छत्रपति शिवाजी के वंशज उदयन भोसले को मैदान में उतारा है।
बताते चलें कि 288 सदस्यों वाली महाराष्ट्र विधानसभा के लिए 21 अक्टूबर को मतदान होंगे और मतगणना 24 अक्टूबर को की जायेगी।

Visits: 30

Leave a Reply