पंचांग व राशिफल – 24 सितंबर 2019

पंचांग व राशिफल – 24 सितंबर 2019

पंचांग
माह – आश्विन
तिथि – दशमी – 16:44:14 तक
पक्ष – कृष्ण
वार – मंगलवार
नक्षत्र – पुनर्वसु – 10:31:06 तक

आज का शुभ मुहूर्त
चर – 09:13 से 10:43
लाभ – 10:43 से 12:13
अमृत – 12:13 से 13:43
शुभ – 15:13 से 16:42

अशुभ समय: राहुकाल – 15:14 से 16:45 तक

राशिफल
मेष
प्रेम संबंधों को लेकर सतर्क रहें। किसी छुट्टी पर जाकर अच्छा महसूस करेंगे। आज आर्थिक निवेश लाभकारी रहेगा। कार्यक्षेत्र में सतर्क रहने की जरूरत है। घर का कोई अधूरा काम पूरा करना पड़ सकता है। प्रतिद्वंदियों से आगे निकलने में कामयाब होंगे।

वृषभ
कोई आपकी तरफ आकर्षित हो सकता है। धन संबंधी काम व पढ़ाई के लिए समय अच्छा है। लेकिन कार्यक्षेत्र पर आपकी लापरवाही के चलते समस्या हो सकती है। नए को घर को व्यवस्थित करेंगे। किसी प्रॉप्रर्टी की खरीददारी कर सकते हैं।

मिथुन
प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र पर अधूरे कामों को पूरा करने की कोशिश करें। व्यावसायिक नवीन गतिविधियां लाभकारी रहेंगी। दोस्तों के साथ समय की बर्बादी से बचें। प्रॉप्रर्टी से संबंधित कागज़ात पूरे करने में समस्या हो सकती है। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं।

कर्क
किसी प्रॉप्रर्टी में किया गया निवेश फायदेमंद साबित होगा। जबकि व्यस्तता के कारण प्रेम संबंधों को समय नहीं दे पाएंगे। कर्ज लेने से बचें। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ आपसे खुश रहेंगे और आपकी क्षमता से प्रभावित होंगे। आज के किसी लंबी यात्रा से बचें।

सिंह
किसी के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र पर काम की अधिकता के बीच परिवार में किसी के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। व्यापार में लाभ के बीच आज लोगों से निराशाजनक व्यवहार मिलेगा। पढ़ाई में मेहनत करते रहें।

कन्या
आज कोई प्रॉप्रर्टी अच्छे दाम में मिल सकती है। कार्यक्षेत्र पर चीज़ें आपके पक्ष में रहेगी। अपने साथी को समय देने की कोशिश करें। किसी असाइंमेंट के कारण विदेश जाने का मौका मिल सकता है।

तुला
पढ़ाई में अपने विकल्प अच्छे से सोच समझकर ही चुनें। कार्यक्षेत्र पर काम का दबाव अधिक रहेगा। घर में कुछ बदलाव करने की सोच सकते हैं। किसी प्रॉप्रर्टी में पैसा लगाना फायदे का सौदा साबित होगा।

वृश्चिक
प्रेम संबंधों पर ध्यान देने की ज़रूरत है। प्रॉप्रर्टी से संबंधित कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जबकि कार्यक्षेत्र पर कोई आपसे आगे निकल सकता है। कहीं छुट्टियों पर जाने का प्लान के बीच पढ़ाई में ज़्यादा मेहनत की ज़रूरत है।

धनु
प्रेम संबंधों में समस्या हो सकती है। वहीं किसी दोस्त या रिश्तेदार से मिलने जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर नए असाइनमेंट मिल सकते हैं। हाल में खरीदी गई किसी प्रॉप्रर्टी में कमियां देखकर परेशान हो सकते हैं। घर पर काम का दबाव महसूस करेंगे।

मकर
अपने संबंधों को आगे बढ़ाने की कोशिश करें। ड्राइव करना अच्छा से सीख लेंगे। प्रोफेशन को लेकर दोबारा विचार कर सकते हैं। ज़्यादा महत्वाकांक्षी बनने से बचें। किसी प्रॉप्रर्टी को बेचने से लाभ होगा।

कुंभ
प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा होने के साथ ही आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। लेकिन प्रॉप्रर्टी की डील करते समय सतर्क रहें। कहीं घूमने जाना सेहत के लिए फायदेमंद रहेगा। कार्यक्षेत्र पर मेहनत करते रहें। परिवार में किसी समारोह का आयोजन कर सकते हैं। लंबी यात्रा में परेशानी हो सकती है।

मीन
प्रेम संबंधों को लेकर असंतुष्ठ रहेंगे। वाणी पर संयम आवश्यक है। किसी चीज़ में किया गया निवेश फायदेमंद साबित होगा। परिवार में तनाव कम करने की कोशिश करेंगे। किसी ऑफिशियल ट्रिप पर जाकर एंजॉय करेंगे। खानदानी प्रॉप्रर्टी मिलने के योग हैं।

Visits: 69

Leave a Reply