खुशखबरी ! चन्द्र यान 2 के लैंडर विक्रम की मिली लोकेशन

नई दिल्ली, 08 सितम्बर 2019। देशवासियों सहित विज्ञान व अनुसंधान के प्रति समर्पित लोगों के लिए खुशखबरी है कि चन्द्रयान 2 के लैंडर विक्रम की लोकेशन मिल रही है।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख के. सिवन ने आज कहा कि हमें चंद्रमा की सतह पर विक्रम लैंडर की लोकेशन का पता चल गया है और ऑर्बिटर ने लैंडर की एक थर्मल इमेज क्लिक की है।विक्रम लैंडर चांद का लगातार चक्कर लगा रहा है। इसी दरम्यान ऑर्बिटर ने लापता हुए विक्रम लेंडर की तस्वीर भेजी है,वह बहुत ही उत्साहवर्धक है। उन्होंने कहा कि अभी तक लैंडर से सम्पर्क नहीं हो सका है। इसरो लगातार उससे संपर्क करने की कोशिश में है। हालांकि अभी विक्रम लेंडर और ऑर्बिटर के बीच सम्पर्क नहीं हुआ है। बताया गया है कि आगामी 14 दिनों तक विक्रम लेंडर और ऑर्बिटर के बीच सम्पर्क हो सकता है, इसलिए इसरो के वैज्ञानिक अभी भी उसकी लोकेशन ट्रेस करने में जूटे हुए हैं। ऐसी उम्मीद है कि दोनों में सम्पर्क स्थापित हो सकता है। यदि ऑर्बिटर का सम्पर्क विक्रम लेंडर से हो गया तो चांद पर पहुंचने का भारत का सपना पूरा हो जाएगा।

   बताते चलें कि भारत का चंद्रयान 2 लॉन्च होने के बाद सात सितंबर को चंद्रमा पर पहुंच गया, परन्तु चंद्रमा की सतह को छूने से चंद मिनट पहले लैंडर विक्रम का संपर्क इसरो से टूट गया था।

Visits: 136

Leave a Reply