धराशायी! निर्माणाधीन छत गिरने से 17 मजदूर घायल,7 मजदूरों की स्थिति गम्भीर

बरेली, 05 सितंबर 2019। जिले के नवाबगंज के क्योलड़िया में लियाकत अली की निर्माणाधीन बिल्डिंग का छत गिर जाने से 17 मजदूर मलवे में दब कर घायल हो गये। चीख पुकार सुनकर पहुचे ग्रामीणों और पुलिस की मदद से दबे मजदूरों को मलवे से बाहर निकाला गया। घायल मजदूरों में से सात की हालत गंभीर रही और चिकित्सा के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जिलाधिकारी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि घटना नवाबगंज के क्योलड़िया की है, जहां लियाकत अली के मकान में काम चल रहा था तभी अचानक मकान की छत गिर गई, जिसमें 17 मजदूर दब गए। लोगों की मदद से सभी मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया। मजदूरों में से सात की हालत गंभीर है। सभी को अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। घायलों को प्रशासन द्वारा हर सम्भव मदद दी जा रही है।

Visits: 51

Leave a Reply