ओएनजीसी ! प्लांट में लगी आग से 5 लोगों की मौत ।

मुंबई,03 सितंबर 2019। नवी मुंबई के ऑयल एंड नेचुरल गैस कारपोरेशन (ओएनजीसी) के प्लांट में आज सुबह अज्ञात कारणों से लगी आग से जहां 5 लोगों की मौत हो गई वहीं कई लोग जख्मी हो गये।
ओएनजीसी में लगी आग को काफी मशक्कत के बाद दमकलकर्मी बुझाने में सफल हुए। बताया जा रहा है कि यह आग कोल्ड स्टोरेज में लगी थी,जिसका घुआं काफी दूर से ही दिखाई दे रहा था। आग लगने की आधिकारिक पुष्टि खुद ओएनजीसी ने की है। नवी मुम्बई के डिप्टी कमिश्नर अशोक दूधे ने बताया कि घायलों को चिकित्सा हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया।मृतकों मेंएक ओएनजीसी का कर्मचारी तथा तीन सीआईएसएफ के जवान रहे।


Views: 11

Advertisements

Leave a Reply