रचा इतिहास ! पी वी सिंधू बनी वर्ल्ड चैंपियनशिप

नई दिल्ली, 25 अगस्त 2019। देश के हैदराबाद की पी वी सिंधू (पुसरला वेंकट सिंधु) ने आज विश्व में नया इतिहास रच दिया। वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली वह पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। स्विट्जर्लैंड के बसेल में आज खेले गए फाइनल मुकाबले में सिंधु ने अपनी चिर प्रतिद्वंद्वी जापान की नोजोमी ओकुहारा को सीधे सेटों में 21-7, 21-7 से हराकर विश्व चैम्पियनशिप पर कब्जा कर लिया। इसके साथ ही सिंधु आज यह खिताब हासिल कर पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई। वर्ल्ड चैंपियनशिप में यह उनका पांचवां पदक है।

बताते चलें कि सिंधु ने 2013 में ग्वांगझू वर्ल्ड चैंपियनशिप में सर्वप्रथम कांस्य पदक जीता था।इसके बाद उन्होंने 2014 में कोपनहेगन में भी वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य पदक पर कब्जा किया। इसके बाद सिंधु ने 2017 में ग्लासगो में वर्ल्ड चैंपियनशिप में रजत पदक जीता। वे पिछले साल 2018 में नानजिंग में भी वर्ल्ड चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था। आज उन्होंने बासेल में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का स्वर्णिम इतिहास लिख दिया है। प्रधानमंत्री सहित तमाम हस्थियों ने उनकी जीत पर हार्दिक बधाई दी है।

Visits: 74

Leave a Reply