विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

गाजीपुर, 25 अगस्त 2019। खानपुर थाना क्षेत्र के छपरा अनौनी गांव निवासी गौतम ने अपने भैया भाभी पर अपनी पत्नी की हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।
बताया गया है कि गौतम राम की शादी जौनपुर के कझवन गांव निवासी रामजतन की पुत्री सुमन से हुआ था। गौतम का अपने भाई चन्दु राम से जमीनी विवाद होता रहता था। आज सुबह गौतम जब खेत पर चला गया तो गौतम के भाई चन्दु और उसकी पत्नी रोशनी मिलकर सुमन को मारने लगे। इस पर सुमन घर के अंदर चली गयी तो दोनों पति पत्नी पीछा करते अंदर पहुचे और उसके दोनों पुत्रों हिमांशु और सुभांशु को बाहर भगाकर सुमन को मार पीट कर उसका गला दबा दिया। इससे सुमन 32वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। खानपुर थानाध्यक्ष जितेंद्र दुबे ने कहा कि गौतम की शिकायत पर उसके बड़े भाई और उसकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


Views: 14

Advertisements

Leave a Reply