पंचांग व राशिफल – 24 अगस्त 2019

पंचांग व राशिफल – 24 अगस्त 2019
पंचांग
माह – भाद्रपद
तिथि – अष्टमी – 08:34:16 तक
पक्ष – कृष्ण
वार – शनिवार
नक्षत्र – रोहिणी – 28:16:18 तक

सूर्योदय – 05:54:46
सूर्यास्त – 18:52:02
चंद्रोदय – 24:22:00
चन्द्रास्त – 13:26:00

अशुभ समय
दुष्टमुहूर्त – 05:54:46 से 06:46:35 तक, 06:46:35 से 07:38:24 तक
कुलिक – 06:46:35 से 07:38:24 तक
कंटक – 11:57:30 से 12:49:19 तक
राहुकाल – 09:09:05 से 10:46:15 तक
कालवेला – 13:41:08 से 14:32:57 तक
यमघण्ट – 15:24:46 से 16:16:35 तक
यमगण्ड – 14:00:33 से 15:37:43 तक
गुलिक काल – 05:54:46 से 07:31:56 तक

आज का चौघड़िया / आज का शुभ मुहूर्त
शुभ – 07:35 से 09:11
चर – 12:23 से 13:59
लाभ – 13:59 से 15:36
अमृत – 15:36 से 17:12

राशिफल
मेष
व्यवहार में आये परिवर्तन से लोग अचम्भित होंगे। अपने कार्य में मन नहीं लगेगा। मेहनत के अनुरूप धन नहीं मिलने से नौकरी छोड़ने का मन बना रहे हैं। थोड़ा संभल कर रहें विवाद हो सकते हैं।

वृषभ
आर्थिक पक्ष कमजोर होने से परेशानी बढ़ सकती है। परिवारिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। अपने हुनर का लाभ से ख्याति मिलेगी। प्रशासनिक सेवा से जुड़े जातको को नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

मिथुन
वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकते हैं। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। आप की उन्नति में आ रही बाधा बरकरार रहेगी। समय रहते उचित विद्वानों का मार्गदर्शन लें। समय अनुकूल नहीं हैं।

कर्क
आपके निकटवर्ती नहीं चाहते की आप आगे बढ़ें, थोड़ा सतर्क रहें। अपना काम पूरी ईमानदारी से करें। भितरघात वालों से सावधान रहें। कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति निर्मित होगी। आर्थिक मामले सुलझेंगे।

सिंह
विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। स्वयं को गंभीर रखें। आप का व्यवहार ही लोगों को आकर्षित करता है। व्यापार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। जीवनसाथी के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें।

कन्या
रुके कार्यों में गति आयेगी। स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। न्यायालयी फैसला आप के पक्ष में हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। समय अनुकूल है।

तुला
किसी के जवाब का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नौकरी में बदलाव के योग है। तकनीकी के प्रयोग से विद्यार्थी सफल होंगे। दांतों में विकार की संभावना है। मेहनत के अनुकूल फल प्राप्त नहीं होगा।

वृश्चिक
राजनीति से जुड़े जातकों के लिए सफलता का समय है।आप के कार्य की प्रशंसा होगी। अध्ययन हेतु कर्ज लेना पड़ सकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। कारोबारी यात्रा लाभप्रद होगी।

धनु
आय के नए स्रोत स्थापित होंगे। भाग्य का साथ और इष्ट आशीर्वाद से नई सफलता को प्राप्त करेंगे। नए शत्रु उभर सकते हैं। पारिवारिक खर्च बढ़ेगा।

मकर
अध्ययन में अवरोध आ सकते हैं। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से परेशान रहेंगे। पेट संबंधित विकार उभर सकते है। जीवनसाथी से अनादर प्राप्त हो सकता है। वाहन सुख संभव है।

कुंभ
पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्य पद्धति बदलने से लाभ होगा। रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। विरोधी परास्त होंगे। परिवार में किसी वृद्धजन का स्वास्थ बिगड़ सकता है। प्रेम प्रगट करने का उचित समय है।

मीन
आज दिन की शुरुआत में क्रोध हावी रहेगा। आत्मविश्वास में कमी होगी एवं कार्यों में सफलता मिलने में संदेह है। पूर्व में हुई गलतियों को सुधारने का मौका मिलेगा। संतान सुख प्राप्त होगा।

Visits: 91

Leave a Reply