बधाई ! एनएसजी के चार अधिकारी पुलिस पदक से सम्मानित

नयी दिल्ली, 15 अगस्त 2019। आतंकवाद रोधी बल के चार अधिकारियों को उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस पद से सम्मानित किया गया।
उल्लेखनीय है कि पुलिस पदक प्राप्त करने वाले एनएसजी अधिकारियों में ग्रुप कमांडर राकेश कुमार सीमा सुरक्षा बल के 1993 बैच के अधिकारी हैं। वे जम्मू-कश्मीर तथा पूर्वोत्तर राज्यों में आतंकवाद रोधी और उग्रवाद रोधी ग्रिड में 14 साल से अधिक समय तक सेवाएं दे चुके हैं। वह मार्च 2017 में प्रतिनियुक्ति पर राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) में शामिल हुए। पुलिस पदक से सम्मानित होने वाले अन्य अधिकारियों में ग्रुप कमांडर बिनोद टोप्पो, सेकेंड इन कमांडर रैंक ऑफिसर आर के लंगेह और एनएसजी के कानूनी अधिकारी के एन चौधरी भी शामिल रहे।


Views: 11

Advertisements

Leave a Reply