उन्नाव बलात्कार कांड ! पीड़िता का वकील भी  एयर एंबुलेस से दिल्ली पहुंचा

लखनऊ,06 अगस्त 2019। रायबरेली सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए उन्नाव सामूहिक बलात्कार कांड पीड़िता के वकील को आज सुबह बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए विशेष एयर एंबुलेंस से लखनऊ से दिल्ली रवाना किये गये।
बताते चलें कि पीड़िता को कल शाम को ही लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) से एयर एम्बुलेंस से दिल्ली रवाना कर दिया गया था। लखनऊ के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने आज बताया कि दिल्ली से विशेष एयर एंबुलेंस सुबह दस बजे लखनऊ पहुंची और सवा दस बजे घायल वकील को केजीएमयू से विशेष एम्बुलेंस से लखनऊ हवाईअड्डा भेंजा गया। केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर प्रभारी डॉ संदीप तिवारी ने आज सुबह बताया कि घायल वकील महेंद्र सिंह को वेंटीलेटर से हटा दिया गया है,परन्तु सिर में लगी चोट के कारण अभी वह खतरे से बाहर नहीं है। वह अभी भी कोमा में हैं। उनके गले में ट्रैकियोस्टोमी कर टयूब द्वारा ऑक्सीजन दी जा रही है। उन्होंने कहा कि जब कोई भी मरीज चार दिन से ज्यादा वेंटीलेटर पर रहता है तो उसे ऑक्सीजन देने के लिये ट्रैकियोस्टोमी विधि का इस्तेमाल किया जाता है, ताकि पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन भी मरीज को मिलती रहती है और फेंफड़ों आदि की सफाई करने में भी आसानी होती है।


Views: 8

Advertisements

Leave a Reply