अग्निकांड ! बहुमंजिला इमारत में आग से 6 लोगों की मौत

नई दिल्ली,06 अगस्त 2019। दिल्ली के जाकिर नगर में एक बहुमंजिला इमारत में कल देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लगने से जहां छह लोगों की मौत हो गई वहीं 11 अन्य घायल हो गए। दिल्ली फायर सर्विस की पांच गाड़ियों ने काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया, परन्तु तबतक आग की चपेट में आने से कई गाड़ियां जलकर नष्ट हो गईं। आग से बचने के लिए कई लोगों ने ऊपरी मंजिल से ही छलांग लगा दी। सभी घायलों को यथाशीघ्र अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।


Views: 9

Advertisements

Leave a Reply