नवनिर्माणाधीन छत से गिरकर मजदूर की मौत

गाजीपुर, 26 जुलाई 2019। नवनिर्मित मकान के ढलाई हो रहे क्षत का एक हिस्सा गिरने से एक कार्यरत मजदूर की मलवे में दबकर मौत हो गयी। यह दुर्घटना आज मरदह थाना क्षेत्र के महेंगवा गांव के शिवकुमार राम के यहां घटी।
बताया गया कि आज शिवकुमार राम के नवनिर्मित घर के छत की ढलाई हो रही थी। छत के आधे हिस्से की ढलाई हो चुकी थी, तभी शाम करीब चार बजे छत के शेष खाली भाग पर मजदूर अजीत राम चला गया और वहां से नीचे जा गिरा।उसके ऊपर सेन्टरिंग का पटरा, बल्ली, गाटर आदि सामान गिर गया। अजीत उन्हीं सामानों में दब गया था। काफी देर तक उसके दिखाई न देने पर साथी मजदूर उसे खोजने लगे तो उनकी नजर गिरे हुए हिस्से पर पड़ी। वहां पहुंच कर साथियों ने दबे अजीत को बाहर निकाला और उसे लेकर तत्काल मऊ चिकित्सालय पहुंचे, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अजीत उम्र 35 वर्ष पुत्र घुरा राम जिले के बिरनो थाना क्षेत्र के सुल्लतानपुर का निवासी था। मृत मजदूर शिवकुमार राम का रिश्तेदार बताया जा रहा है। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।इस दुर्घटना से अजीत राम के परिजनों पर दुखों का पहाङ टूट गया।अजीत अपने परिवार का कमाऊ सदस्य था जो मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था।

Visits: 97

Leave a Reply